वैश्विक

गौरव चंदेल हत्याकांड: मिर्ची गैंग का आरोपी उमेश गिरफ्तार

मृतक गौरव चंदेलगौरव चंदेल हत्याकांड के आरोपी उमेश को हापुड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी धौलाना क्षेत्र से की है। आरोपी के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। 

जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के रायपुर निवासी उमेश मिर्ची गैंग से जुड़ा हुआ है। इस गैंग का सरगना आशू है। गैंग के सदस्यों ने कुछ माह पहले भी भाजपा नेता राकेश वर्मा की हत्या कर दी थी। गौरव चंदेल के हत्यारे गत 14 जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे गौरव की सेल्टोस कार को मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर में छोड़कर फरार हो गए थे।

पुलिस पड़ताल में जुटी ही थी कि पता चला कि सेल्टोस कार खड़ी करने से पहले बदमाशों ने कविनगर थानाक्षेत्र से चिराग अग्रवाल की टियागो कार लूटी थी। उक्त कार को भी बदमाश 14 जनवरी को ही रात करीब 1.25 बजे मसूरी थानाक्षेत्र के मिसलगढ़ी में छोड़कर फरार हो गए थे।

बदमाश आए और दोनों कारों को एक किलोमीटर की दूरी में खड़ी करके फरार हो गए थे और नोएडा पुलिस, गाजियाबाद पुलिस व एसटीएफ को भनक तक नहीं लग सकी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *