उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News: उस्तरे से काट दी प्रेमी फिरोज की गर्दन, 24 घंटे तक फ्लैट में ही छिपाकर रखा था लाश को

Ghaziabad News.  4 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली प्रेमिका प्रीति ने प्रेमी फिरोज की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि फिरोज ने उससे शादी से इनकार कर दिया था. शनिवार दोपहर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. मौका पाकर प्रीति ने फिरोज की गर्दन उस्तरे से काट दी.

हत्या के बाद लाश को 24 घंटे तक फ्लैट में ही छिपाकर रखा था. आरोपी महिला अपने पति दीपक यादव को छोड़कर बीते 4 साल से प्रेमी फिरोज के रह रही थी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

फिरोज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के संभाल इलाके का रहने वाला था और दिल्ली में काम करता था. बीते कुछ दिनों से प्रीति फिरोज पर शादी का दबाव बना रही थी. मगर फिरोज ने प्रीति को ये कहकर मना कर दिया कि जो अपने पति की नहीं हुई वो मेरी क्या होगी. इतना सुनते ही प्रीति आगबबूला हो गयी और पास ही रखे उस्तरे से फिरोज का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी.

इसके बाद प्रीति ने फिरोज के शव को एक बड़े ट्रॉली बेग में डालकर उसको ठिकाने लगाने की योजना का भी तानाबाना बन लिया. मगर जैसे ही कल रात प्रीति बेग में फिरोज के शव को रखकर ठिकाने लगाने के लिए घर से कुछ दूरी पर निकली रात्रि गश्त कर रही पुलिस ने प्रीति को रोक लिया.

पूछताछ करने पर प्रीति के हावभाव देख पुलिस को शक हुआ तो पुलिसकर्मियों ने बैग को खोला तो दंग रह गई. सख्ती से पूछताछ होने पर प्रीति ने अपना जुर्म कबूला और पूरी घटना पुलिस को बताई. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मौके पर पहुंचकर आला कत्ल भी बरामद कर लिया. दरअसल प्रेमी हेयर ड्रेसर था, वह घर पर हेयर कटिंग के सामान भी रखता था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =