Ghaziabad News: फोन पर दी दोबारा हत्या करने की धमकी,मामले में जांच कर रही है पुलिस
Ghaziabad News:नासिर पुर इलाके मैं सोशल मीडिया पर एक हत्यारोपी का ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन मैं हड़कंप मच गया है। वायरल ऑडियो में आरोपी बोल रहा है कि मैं दोबारा आऊंगा और फिर से हत्याकांड को अंजाम दूंगा। ऑडियो सामने आने के बाद मृतक का परिवार काफी ज्यादा डरा हुआ है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मामला सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नासिर पुर इलाके का है। जहां 25 तारीख को देवेंद्र नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। देवेंद्र अपने साथियों के साथ लूडो खेल रहा था। आरोपी ने इस हत्या को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी
जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन अभी तक पुलिस उसका सुराग नहीं तलाश पाई है। इस बीच आरोपी ने इलाके के एक व्यक्ति को फोन करके कहा कि वह मोहल्ले में दोबारा आएगा और एक बार फिर से हत्या करेगा, जिसके बाद मोहल्ले के लोग और मृतक के परिजन काफी ज्यादा डर गए हैं। उन्होंने एसएसपी ऑफिस का घेराव किया।

