उत्तर प्रदेश

Gonda News: इश्क में तांत्रिक और अपने दो साथियों के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

Gonda News: अवैध संबंधों के चलते महिला ने एक तांत्रिक और अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. दरअसल 4 दिन पहले पत्नी के फोन पर एक फोन आया, जिसमें दवा व्यवसायी पति लालमन विश्वकर्मा का अपहरण किए जाने की बात कही गई और 4 लाख की फिरौती मांगी गई.

4 दिन बाद जब दवा व्यवसाई का शव गांव के बाहर मिला तब पुलिस के होश उड़ गए. पुलिस ने जब इस दिशा में जांच शुरू की तो पता चला कि लालमन की पत्नी ने ही तांत्रिक और गांव के दो व्यक्तियों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी और शव छिपा दिया.

दरअसल इस महिला का जुम्मन नाम के एक तांत्रिक से संबंध हो गया था. दोनों के बीच काफी दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा. इस बीच जब महिला को लगा कि पति उसके रास्ते का रोड़ा बन सकता है, तो उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए तांत्रिक की मदद ली और गांव के ही रामनाथ नामक व्यक्ति को मिलाया.

रामनाथ ने पहले लालमन को फोन किया, फिर नहर पर शराब पिलाई और नहर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी. और फिर गांव के कुछ और लोगों जगदीश, सरवन और दीनानाथ की मदद से इन लोगों ने लालमन का शव भूसे के ढेर में छिपा दिया.

पहले मृतक की पत्नी और गांव के लोग पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को इस बात का पता चला तो पुलिस एक्शन में आ गई. पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने इस हत्यकांड का खुलासा करते हुए पत्नी अर्चना, तांत्रिक समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी संतोष मिश्रा के मुताबिक, पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई कर रही है और झाड़-फूंक के बहाने लोगों को अपना शिकार बनाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21262 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =