वैश्विक

Gujarat: मां के प्रेमी को दिल दे बैठी 17 साल की बेटी -महिला की हत्‍या

Gujarat पुलिस ने महिला की हत्‍या की गुत्‍थी को सुलझाते हुए, उसकी 17 साल की बेटी को धर दबोचा है. वारदात में शामिल मां के आशिक और उसके दोस्‍त को भी गिरफ्तार किया गया है. Gujarat पुलिस के मुताबिक मृतक मां का जिस युवक से अफेयर चल रहा था, उसे ही 17 साल की उसकी बेटी भी दिल दे बैठी थे. मां द्वारा इस रिश्‍ते का विरोध किया गया, जिसके चलते उसकी हत्‍या कर दी गई. मृतका की पहचान लक्ष्‍मी भट्ट के रूप में हुई है. उसके आशिक का नाम योगेश ज्‍योतियाना है. वो पेशे से पेंटर है.

17 साल की बेटी मां के 37 साल के आशिक योगेश को दिल दे बैठी थी. 13 जुलाई को उसने मां की हत्‍या योगेश और उसके दोस्‍त नरन जोगी की मदद से कर दी थी. लक्ष्‍मी भट्ट ने सात साल पहले जितेंद्र भट्ट नामक शख्‍स से दूसरी शादी की थी. बेटी पहली शादी से पैदा हुई थी.

मां का दूसरी शादी के बावजूद योगेश के साथ अफेयर था. बेटी को इस बात की जानकारी थी. वो अक्‍सर योगेश के साथ उसके पेंटिंग के कार्यक्रम में जाया करती थी. धीरे-धीरे वो योगेश के काफी करीब आ गई.

Gujarat पुलिस के मुताबिक मां की गैर-मौजूदगी में अक्‍सर योगेश उसके घर आया करता था. जब मृतका ने विरोध किया तो मां-बेटी के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद बेटी ने मां की हत्‍या करने का पूरा षडयंत्र तैयार किया.

घटनास्‍थान से कुछ दूरी पर वो सार्वजनिक समारोह में हिस्‍सा लेने आए थे. बाद में उन्‍होंने समुद्र किनारे घूमने के लिए जाने का प्‍लान बनाया, जहां धारदार हथियार से हमला कर उसने अपनी मां की हत्‍या कर दी. बाद में उन्‍होंने शव को दफनाने का प्रयास किया.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21046 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 1 =