वायुमण्डल शुद्धिकरण के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २१ जिलो मे हवन का आयोजन
मुजफ्फरनगर। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के पदाधिकारियों/सदस्यों ने कोरोना वायरस के खात्मे व वायुमण्डल शुद्धिकरण के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २१ जिलो मे हवन का आयोजन किया।
जनपद मुजफ्फरनगर मे संगठन प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह, डाक्टर सहदेव आर्य ,डाक्टर जीतसिंह तौमर,डाक्टर इमरान राव,डाक्टर ,संजीव मलिक मासूम,डाक्टर शिमलेश,अमित राठी, सतेन्द्र राठी रामपाल सिंह पुण्डीर आदि नै हवन मे आम की लकडियो,कपूर, गाय के देशी घी का प्रयोग, जावित्री,जायफल, हाऊबेर, लोबान, गुग्गुल, चावल,लोंग, छोटी ईलाएची ,दालचीनी,जटामासी आदि औषधियो से तैयार सामग्री की आहूति अथर्वेद मे वर्णित श्लोको के उच्चारण के साथ दी गई।
महाभारत काल से महामारी के दौरान बीमारी के समूल विनाश के लिए बडे बडे यज्ञो का आयोजन कर घातक वायरस व वायरस के खात्मे व वायुमण्डल शुद्धिकरण के लिए किया जाता था।
देश के आश्रमो व प्रत्येक घर के उत्तर पूर्व दिशा मे बैठकर प्रातःकाल स्नान आदि से निवृत्त होकर प्रतिदिन हवन का आयोजन करते थे।ऐसा करने से वायुमण्डल से निगेटिव ऊर्जा दूर होकर जीवनरक्षक आक्सीजन की मात्रा बढ जाती थी। जिस प्रकार पेडो की कटाई हो रही यदि उस अनुपात मे पेड नही लगाए गये तो वायुमण्डल से आक्सीजन खत्म हो जाएगी।
अतः सभी लोग हर वर्ष दो दो पेड अवश्य लगाएं ,न केवल लगाएं बल्कि उनका पालन पोषण देखभाल भी छोटे बच्चो की तरह करे।जनसंख्या घनत्व भी प्रदूषण का बडा कारण है ।सरकार को इसके नियन्त्रण के लिए नीति बनानी चाहिए।नही तो आने वाले समय मे रहने के लिए घर व खाने के लिए अन्न की कमी पड जाएगी।
बढते कलकारखानो की वजह से पीने का पानी भी शुद्ध नही रह गया है। जिसकी वजह से केन्सर ,टायफाईड,पीलिया, के रोगियो मे निरन्तर वृद्धि हो रही है। स्वस्थ रहने के लिए हमे अपनी जीवन शैली भी बदलनी पडेगी। कोरोना से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने के लिए नित्य योग व प्राणायाम को अपनाना होगा।
जंक फूड व बाहर के खाने को छोडकर घर पर ताजा बनाया भोजन खाये ,मोटा अनाज ज्वार,बाजरा,चना,गेहूं ,सोयाबी न के मिक्स आटे की बनी रोटी खानी चाहिए।चीनी के स्थान पर गुड का प्रयोग करें। जनपद मेरठ मे ललित राठी,लोकेन्द्र पश्चिमांचली, राजीव उज्जवल,बिनोद करनावल,शामली मे सन्नी निर्वाल,अमजद कोहली ,अनिल वर्मा, सहारनपुर मे अमित त्यागी मितवा, डाक्टर राजेश कुमार,बदायूं अनिल कुमार, रामपुर संतोष , मुरादाबाद डाक्टर बिनोद चौहान, सम्भल से तुषार सिंह,बागपत से नवीन त्यागी, कपिल गुर्जर,बडौत मे डाक्टर यशवीर तौमर अमित गुर्जर,गाजियाबाद मे ,महेश चन्देला गौतमबुद्धनगर मे मनोज गुर्जर,हापुड मे अमित त्यागी, बिजनौर मे पीताम्बर सिंह एडवोकेट, वासु चौधरी,अमरोहा मे चन्द्र शेखर आजाद ,अमित चाहल ,अंकुर सेठी,बुलन्दशहर मे ,गुलबीर सिंह, अलीगढ अरूण कुमार शर्मा,हाथरस गजेन्द्र सिंह,मथुरा भूदेव सिह,आगरा दयानन्द सोलंकी ,ललितवीर फौजदिर,अंकुर राजपूत
बरेली संजय गुप्ता,,पीलीभीत सरल मिश्रा दिल्ली मे घ्षिपाल जी के निर्देशन मे हवन का आयोजन किया गया। संगठन की आमजन से अपील है कि सुबह शाम मिटटी के पात्र मे उपले की आग बनाकर जावित्री,गुग्गुल,लोबान, कपूर, जायफल डालकर सारे घर मे धुनी देने से भी उसके धुएं से हानिकारक बैक्टीरिया व वायरस खत्म हो जाएंगे ।
निगेटिव ऊर्जा खत्म होकर सकारात्मक ऊर्जा आएगी। संगठन देश के सभी नागरिको से अपील करता है कोरोना से बचाव हेतु घर पर रहे,यदि किसी कारणवश बाहर जाना जरूरी हो तो मास्क अवश्य लगाए, दो गज की दूरी बनाए रखे,हाथो को सेनेटाईज करते रहें,हाथो को बार बार साबुन सेधोते रहें । स्वस्थ रहे , मस्त रहें।

