IMA ब्रांच मुज़फ़्फ़रनगर परिवार ने भी हरियाली तीज का पर्व धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। हरियाली तीज हिन्दू धर्म से जुड़ा है एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार बहुत ही खास दिन की खुशी में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने देवी पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकारा था। शास्त्रों की मानें तो भोलेनाथ को अपने पति के रूप में पाने के लिए देवी पार्वती ने १०८ जन्म लिए थे।
पार्वती की कठोर तपस्या के बाद भगवान शिव ने देवी पार्वती को स्वीकार किया। जिसे स्त्रियां पूरे रीती-रिवाजों के साथ मनाती हैं। खासकर उत्तर भारत में इस उत्सव के खूबसूरत रंग देखे जा सकते हैं। इस दौरान कुंआरी और शादिशुदा स्त्रियों हाथों में मेहंदी लगाती हैं, चटक रंग के कपड़े पहनती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं।
इस पर्व में उपवास यानी व्रत का भी विधान है। भारत के अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर भारत में तीज का त्योहार बड़े स्तर और उत्साह के साथ मानाया जाता है। इन राज्यों में तीज से जुड़े बड़े आयोजन भी किए जाते हैं, जो खासतौर पर स्त्रियों के लिए काफी ज्यादा मायने रखते हैं। रीति-रिवाजों के मुताबिक बहुएं मायके से आए वस्त्रों और श्रृंगार की वस्तुएं धारण करती हैं, जिसे सिंधार कहा जाता है।
इस दौरान घर पर तरह-तरह पकवान बनाए जाते हैं। इस दौरान लड़कियां झुला भी झुलती हैं, साथ ही लोक नृत्य-संगीत का भी आयोजन किया जाता है। हरियाली तीज में मेहंदी का खास महत्व है, जिसके बिना न सोलह श्रृंगार पूरा हो सकता है, न ही यह तीज का त्योहार। तीज से एक दिन पहले महिलाएं और कुंआरी युवतियां अपने हाथों और पैरों में खूबसूरत मेहंदी रचाती हैं, जो उनके इस दिन को खास बनाने का काम करती है।
इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इंडीयन मेडिकल असोसीएशन , ब्रांच मुज़फ़्फ़रनगर परिवार ने भी डॉक्टर ललिता माहेश्वरी के निर्देशन में यह त्योहार पूरे जोरशोर से कल शाम स्थानीय रेडीयंट इन में आयोजित किया।सभी मुख्य महिला चिकित्सकों व अन्य सभी सदस्यों की महिला सदस्यों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
रंग बिरंगे परिधान पहनकर खूब सजधजकर इसमें शामिल हुई महिला सदस्यों ने अपने हाथों में सुंदर सुंदर मेहंदी भी लगा रखी थी। इसमें डान्स प्रतियोगिता का भी आयोजन लिया गया । मंच का संचालन डॉक्टर ललिता माहेश्वरी में बड़े ही दिलचस्प अन्दाज़ में किया द्य पूरे उत्सव के दौरान कोरोना गाइड लाइन का भी पूर्णतः पालन किया गया।
तीज क्वीन का खि़ताब डॉक्टर मंजु प्रभाकर , डॉक्टर अनीता शर्मा , डॉक्टर रिचा व डॉक्टर निधि गौड़ के हिस्से में गया। समारोह में मुख्य रूप से डॉक्टर विनीता सिंघल , निशा मालिक डॉक्टर मंजुल गौड़ डॉक्टर अमिता डॉक्टर अनीता गुप्ता डॉक्टर मंजु गुप्ता डॉक्टर नूतन जैन डॉक्टर रूपम गुप्ता भावना सिंघल शुभ्रा नंदिनी आदि उपस्थित थे।

