बड़ी संख्या में चीनी हताहत, देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने को प्रतिबद्ध: भारतीय सेना
लद्दाख के गलवां घाटी में झड़प पर भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा, भारत और चीन के सैनिक 15-16 जून की रात झड़प वाले गलवां इलाके से पीछ हट चुके हैं। भारत के जवान जो कर्तव्य निभाने में घायल हुए थे, उनमें से 20 की मौत हो गई है। भारतीय सेना देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने को प्रतिबद्ध है।
मारे गए और घायलों दोनों की सही संख्या बताना मुश्किल है लेकिन ये संख्या 40 से अधिक होने का अनुमान है: सूत्र https://t.co/mipHxcSYQi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2020
सूत्रों के मुताबिक, लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प के बाद घायल या मृत चीनी सैनिकों को एयरलिफ्ट करने के लिए एलएसी के पास हेलिकॉप्टर की गतिविधियों में तेजी देखी गई।
Indian intercepts reveal that Chinese side suffered 43 casualties including dead and seriously injured in face-off in the Galwan valley: Sources confirm to ANI pic.twitter.com/xgUVYSpTzs
— ANI (@ANI) June 16, 2020
भारतीय सूत्रों के मुताबिक एलएसी पर झड़प में चीन के 43 सैनिकों की या तो मौत हुई या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूत्रों ने इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को दी है।
Indian intercepts reveal that Chinese side suffered 43 casualties including dead and seriously injured in face-off in the Galwan valley: Sources confirm to ANI pic.twitter.com/xgUVYSpTzs
— ANI (@ANI) June 16, 2020
जब तक दोनों पक्ष अहिंसा का रास्ता नहीं अपनाते है और बातचीत नहीं करते हैं, तब तक हमेशा के लिए शांति कायम करना मुश्किल है। तिब्बत की वजह से दिक्कत हो रही हैः लोबसांग सांगे, अध्यक्ष सेंट्रल तिब्बत प्रशासन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने गलवां घाटी में एलएसी पर भारत-चीन सैनिकों की हिंसक झड़प पर चिंता जताते हुए अपील की है कि दोनों पक्ष अधिकतम संयम बरतें। गुटेरस के प्रवक्ता एरी कनेका ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि हम भारत और चीन के बीच हिंसा और सैनिकों की मौत की खबर से चिंतित हैं। हमें अपेक्षा करते हैं कि दोनों देश तनावपूर्ण हालात खत्म करने के लिए सकारात्मक रुख अपनाएंगे।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि हम वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन की स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि झड़प के दौरान शहीद हुए 20 भारतीय जवानों के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत और चीन दोनों ने तनाव खत्म करने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हम वर्तमान स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करते हैं। बता दें कि बीती दो जून को राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान भारत-चीन सीमा पर तनाव की स्थिति को लेकर चर्चा भी की थी।
We're concerned about reports of violence&deaths at Line of Actual Control between India&China & urge both sides to exercise maximum restraint. We take positive note of reports that 2 countries have engaged to deescalate the situation:Associate Spox of United Nations Secy-General pic.twitter.com/QL3zlG8tlm
— ANI (@ANI) June 16, 2020

