Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बैंक या पोस्ट ऑफिस से पेंशन लेने वाले पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र देना जरूरी

मुजफ्फरनगर। प्रवर अधीक्षक डाकघर,मुजफ्फरनगर संयुक्त प्रभार मेरठ मंडल वीर सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि बैंक या पोस्ट ऑफिस से पेंशन लेने वाले पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र देना होता है।

एसएसपी पोस्टस वीर सिह ने बताया कि पेंशनरों की समस्या के दृष्टिगत अब घर बैठे की बायोमेट्रिक के माध्याम से लोगो को घर बैठे बायोमैट्रिक के माध्यम से डिजिटल रूप मे पहुंचायेंगे।

प्रवर अधीक्षक वीर सिह ने विज्ञप्ति मे बताया कि- १. क्या है जीवन प्रमाण?-रिटायरमेंट के बाद पेंशनरों को बैंक या पोस्ट ऑफिस ( जहां से उनके पेंशन का भुगतान होता है) को एक जीवन प्रमाण देना होता है

जिसके बाद उनके पेंशन का भुगतान किया जाता है. यह प्रमाण देने हेतु उन्हें बैंक या पोस्ट ऑफिस के समक्ष ख़ुद को प्रस्तुत कर दस्तखत देने होते हैं.

२. इसमें आईपीबीबी की सेवा का क्या लाभ?-जैसा की आपने समझा की पेंशनरों को ख़ुद बैंक या पोस्ट ऑफिस के समक्ष प्रस्तुत होना पड़ता है जिससे समय एवम् कागज़ों की बर्बादी होती है.

इस सुविधा को हम लोगों को घर बैठे बायोमेट्रिक के माध्यम से डिजिटल रूप में पहुंचाएंगे जीवन प्रमाण ;क्पहपजंस स्पमि ब्मतजपपिबंजमद्ध द्वारा, जिसमें कोई भी केंद्र, राज्य या अन्य कोई भी सरकारी कर्मचारी इसकी सुविधा ले सकते हैं।

३. क्या इसमें कोई शुल्क है? इस सेवा हेतु ग्राहक से- ७० (कर सहित) लिए जाएंगे।

४. क्या यह सिर्फ के ग्राहकों के लिए है? यह सुविधा खाता धारक, दोनों के लिए है।

५. यह सुविधा लेने के लिए किन चीज़ों की आवश्यकता है? ’ आधार नंबर, ’ मोबाइल नंबर, ’ आधार नंबर ग्राहक के पेंशन भुगतान एजेंसी (बैंक या पोस्ट ऑफिस) के पास रजिस्टर्ड होना चाहिए।

नंबर-’ खाता नंबर (जिसमें पेंशन का भुगतान होता है)

आज ही नजदीकी उपडाकघर, शाखाडाकघर से संपर्क करें वीरसिहं प्रवर अधीक्षक डाकघर मुजफ्फरनगर संयुक्त प्रभार मेरठ मंडल।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 16 =