उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को लेकर जमीयत ने शिकायत दर्ज कराई
बुढ़ाना। भीषण गर्मी के चलते कस्बे की नई बस्ती व दूसरे मोहल्लों में विधुत सप्लाई के दौरान लो वोल्टेज आने से नागरिको को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी तरह कस्बे के वार्ड नं 13 व 15 व सफीपुर पट्टी के अलावा भी दूसरी जगह पर यही समस्या है। जमीयत उलमा-ए-हिन्द की बुढ़ाना इकाई के पदाधिकारी नगर अध्यक्ष हाफिज शेरदीन हाफिज तहसीन आसिफ कुरैशी राशिद मंसूरी सभासद ने उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
जमीयत ने लाईन को ठीक एवं लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने की मांग की
जमीयत उलमा ने शिकायत पंजीकरण संख्या. 40013320011180 में जिलाधिकारी महोदया श्रीमती सेल्वा कुमारी जे0 को अवगत कराते हुये कि कस्बे की विशेष रूप से नई बस्ती में विधुत लाईन की जर्जर स्थिति है
लाईन में जगह जगह कट है जिसके कारण विद्युत सप्लाई बाधित होती रहती है। और विधुत सप्लाई के लो वोल्टेज आ रहे है। तथा कोरोना महामहारी के कारण नागरिक भीषण गर्मी में अपने अपने घरों में समय बिता रहे।लेकिन लो वोल्टेज व सप्लाई के सुचारू ना रहने के कारण परेशानी में है।
जिसकी वजह से भी नागरिको व उपभोक्ताओं को अपने अपने घरों में पानी उपलब्ध नही हो पा रहा है। जमीयत उलमा ने शिकायत में नई बस्ती का हवाला देते हुये कहा कि बस्ती में पर्याप्त विधुत लाईन व खम्बे भी नही है
जिस कारण उपभोक्ता के सामने एक बड़ी परेशानी है। गौर तलब है कि जमीयत उलमा बुढाना के पदाधिकारी हाफिज शेरदीन आसिफ कुरैशी राशिद मंसूरी सभासद इस्लाम मंसूरी बराबर विधुत सप्लाई के सम्बंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा रहे है।
