Kanpur News: राहा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 3 dead
Kanpur News: Ghatampur Kotwali Area के मूसा नगर रोड पर राहा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले दो युवक परिवार के इकलौते बेटे थे।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, हादसे के बाद कोहराम मच गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
अमौली में मेला देखने की बात कहकर निकले थे
घाटमपुर के कुरियां गांव निवासी सियाराम कुटार का बेटा अभिषेक (21) गांव के ही अपने दोस्त जितेंद्र (25) और अंकित सिंह (20) के साथ कार से गुरुवार सुबह घूमने निकला थे। तीनों घर से फतेहपुर जिले के अमौली में मेला देखने की बात कहकर निकले थे, लेकिन अमौली जाने के बजाए तीनों इधर-उधर घूम रहे थे।
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मूसानगर रोड के पास हथेरूआ मोड़ के पास उनकी तेज रफ्तार कार बारिश में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनाें की मौके पर ही मौत हो गई।
तीनों गांव के पदम सिंह की कार मांग कर निकले थे जिसे अंकित चला रहा था। रामसजीवन को जैसे ही इकलौत बेटे जितेंद्र और अशोक कुमार को इकलौते बेटे अंकित के मौत की सूचना मिली उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घाटमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।


