उत्तर प्रदेश

Kanpur News: कानपुर में खोदाई में मिले शिवलिंग के आकार के तीन पत्थर, लिपटे देखा गया नाग-नागिन का जोड़ा

Kanpur News: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन (Kanpur Central Railway Station) पर बीते करीब एक वर्ष से आरपीएफ सेंट्रल थाने के पास एस्केलेटर व पैदल पुल निर्माण का काम चल रहा है। एस्केलेटर बनाने का काम (escalator work) पूरा होने के करीब है। इस दौरान लोहे के एंगल लगाने के लिए खोदाई की जा रहा थी।

खोदाई के दौरान मलबा हटाते ही नीचे एक के बाद एक तीन शिवलिंग दिखाई दिए। जिसके बाद खुदाई का काम रुक गया और शिवलिंग मिलने की जानकारी आज की तरीके स्टेशन पर फैल गई और देखते ही देखते लोग इकट्ठा होने लगे। इस दौरान मौके पर पहले से मौजूद लोगों ने बताया कि शिवलिंग से नाग और नागिन का जोड़ा भी लिपटा हुआ था।

 शिवलिंग दिखने वाले पत्थर बाहर आए तो उनसे लिपटे नाग-नागिन को फन ऊंचा करते देखा गया। इसके बाद नाग नागिन फिर वापस मिट्टी के अंदर कहीं चले गए। वो कहां गए इसका पता नहीं चल सका। वही शिवलिंग मिलने की जानकारी होते ही तत्काल मौके पर रेलवे के अधिकारी भी पहुंच गया।

हर प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में रेलवे अधिकारियों को यह जानकारी मिली थी शिवलिंग प्राचीन हैं, जो ब्रिटिशकाल या उससे पहले के प्रतीत हो रहे हैं। यह भी संभव है कि यहां पर कोई शिव मंदिर रहा होगा, जो रेलवे स्टेशन बनाए जाते समय दब गया होगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =