Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कपिल देव ने नगर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई

मुजफ्फरनगर 19 जून। मंत्री कपिल देव ने नगर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और आवश्यक निर्देश दिये।

वैश्विक महामारी कोरोना के तेजी से फैलते संक्रमण को रोकने की कडी में शहर विधानसभा सीट से विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर में रामपुरी रूडकी रोड, अहिल्याबाई चौक, जिला चिकित्सालय, नावल्टी चौक, रामलीला टिल्ला, प्रेमपुरी, जानसठ रोड, रजवाहा रोड, नई मंडी आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मौके पर लगे कूडे के ढेर और नगर पालिका की घोर लापरवाही को देखकर यहाँ की सफाई व्यवस्था पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए

मंत्री कपिल देव ने प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय नगर मजिस्ट्रेट अतुल सिंह, एसडीएम अजय अम्बष्ट और अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी को बुलाकर फटकार लगाई और सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने भोपा रोड पर श्री राम स्वीट्स से लेकर एनएच-58 तक डिवाईडर के सौंदर्यकरण एवं रखरखाव के भी निर्देश दिये।

इस अवसर पर रामलीला टिल्ला से अजय सागर, अखिलेश शर्मा, सभासद नरेश खटीक, भूषण वर्मा, सभासद सचिन वर्मा, प्रेमपुरी से पूर्व सभासद योगेश मित्तल, सभासद अमित बोबी, रोहित जैन, एड. मनोज ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 6 =