कपिल देव को नगरपालिका व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एव नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व में सिटी मजिस्ट्रेट को दिए गए ज्ञापन व अन्य कागजात सहित स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिला।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एव नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यमंत्री @KapilDevBjp से मिला और सभी कागजात के साथ नगरपालिका व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया pic.twitter.com/AA9E3C13l2
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) September 25, 2020
प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा उनको सभी कागजात के साथ नगरपालिका व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसमें उनके द्वारा कागजों को देखकर प्रभारी नगर पालिका अजय अम्बष्ट से फोन पर वार्ता कर कागजों के आधार पर जल्द से जल्द व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया
मंत्री कपिल देव द्वारा कहा गया कि सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो और व्यपारियो की तीनों समस्याएं सिकमी, वारिसान एवं १५ साला का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
प्रतिनिधिमंडल में भानु प्रताप, वीरेंद्र अरोरा, राजेंद्र अरोरा,किशन लाल नारंग, विक्की चावला, विजय मदान, जयेन्द्र प्रकाश, प्रतीक, सुधांशु आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
