उत्तर प्रदेश

Lucknow News:मुजफ्फरनगर के मौलाना कलीम और उमर गौतम को हवाला से मिले सौ करोड़

Lucknow News: मुजफ्फरनगर के फुलत मदरसे के मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने पाया है कि अवैध धर्मांतरण के लिए हवाला रैकेट के विदेशी फंडिंग में खाड़ी देशों के साथ ही अमेरिका व इंग्लैंड तक पांव फैले हुए हैं। जांच के दौरान एटीएस को अब तक 100 करोड़ से ज्यादा फंडिंग के साक्ष्य मिले हैं। पहले ही कोर्ट में दाखिल आरोप पत्रों में एटीएस 89 करोड़ की फंडिंग की बात कह चुकी है।

इस मामले में चार अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल दूसरे आरोप पत्र में एटीएस ने जानकारी दी है कि अवैध धर्मांतरण गिरोह के प्रमुख सदस्य मो. उमर गौतम व उसके साथियों को ब्रिटेन से संचालित संस्था अल-फला ट्रस्ट से लगभग 57 करोड़ रुपये की फंडिंग हवाला एवं अन्य माध्यमों से की गई थी।

उमर गौतम से संबंधित ट्रस्ट ‘अल-हसन एजुकेशनल एंड वेलफेयर फाउंडेशन’ को फंडिंग हुई थी, उन्हीं स्रोतों से मौलाना कलीम सिद्दीकी के ट्रस्ट ‘जामिया इमाम वलीउल्लाह ट्रस्ट’ को भी 22 करोड़ की फंडिंग की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों के खातों में अमेरिका, इंग्लैंड व अन्य खाड़ी देशों से भी भारी मात्रा में हवाला व अन्य माध्यमों से पैसे भेजे के साक्ष्य एटीएस ने पाए हैं।

हालांकि पूछताछ में अभियुक्त इस धनराशि के खर्च का ब्योरा भी नहीं दे पाए थे। जांच में यह भी पता चला कि अभियुक्तों द्वारा ट्रस्ट में आए विभिन्न वैध एवं अवैध धन को निजी धन के रूप में मनमाने ढंग से खर्च किया गया। फंडिंग की धनराशि से निजी संपत्तियां भी बनाई गईं। पूछताछ में अभियुक्त अपनी आय के स्रोतों की जानकारी नहीं दे पाए।

अभी तक की जांच में मौलाना कलीम के ट्रस्ट के खाते में लगभग 22 करोड़ रुपये की फंडिंग के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से दो के आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े होने की भी जानकारी मिली है। इसके बाद इस रैकेट के आतंकी स्रोत भी खंगालने का काम शुरू कर दिया गया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + five =