Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अलग-अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त व0उ0नि0 राकेश शर्मा द्वारा अभियुक्त पवन कुमार उर्फ पन्नु पुत्र हेमराज नि0 ग्राम चीती थाना दनकोर गौतमबुद्धनगर , देवराज पुत्र स्व0 चुन्नी लाल नि0 ग्राम मुडाखेडा थाना खुर्जा देहात बुलन्दशहर को जंगल ग्राम पिनना रजवाहे की पटरी के पास बने खण्डहर से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 01 जरिकेन में 05 लीटर कैमिकल व 01 बोतल में रंग व 180 पेटी अपमिश्रित देशी शराब व 01 सेन्ट्रो कार नं0 डीएल 4सी एजी 0811 को बरामद किया गया।

वहीं थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त आमिर पुत्र नबाब नि0 जामियानगर मौ0 खालापार थाना को0नगर मु0नगर, गुलजार पुत्र इस्लाम नि0 जहांगीर पटटी ग्राम सुजडू थाना को0नगर मु0नगर को ईदगाह के पास खेडा पटटी सुजडू से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 25 ग्राम स्मैक, 4.5 किग्रा डोडा पाउडर, 30 अदद छोटी पन्नी पाउच एवं 40250 रूपये नगद बरामद किया गया।वहीं थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त मौ0 आजम पुत्र दिलशाद नि0 मौ0 झोजगान कस्बा व थाना पुरकाजी मु0नगर को रजवाहे की पटरी एनएच-58 से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 06 बोतल मैजिक मूमेन्ट अंग्रेजी शराब व 22 अद्धे वोदका शराब को बरामद किया गया।

इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 श्री राहुल कुमार मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त कपिल उर्फ कुल्हड पुत्र मेनपाल नि0 ग्राम नूनी खेडा थाना जानसठ मु0नगर को सोहजनी तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + three =