उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: होटल में जिस्म फरोशी पकड़े जाने पर खुली एमडीए की मिलीभगत की पोल, DM ने सभी जेई शहर से हटाये

Muzaffarnagar नई मंडी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अवैध निर्माण की शिकायतों और एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा पकड़े जाने के बाद जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के जेई के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। शहर के छह जेई के स्थान पर अवैध निर्माण की जांच की जिम्मेदारी केवल एक जेई को दी है।

शहर के एमडीए के जेई की मिलीभगत से अवैध निर्माण की शिकायत डीएम एवं एमडीए के वीसी अरविंद मलप्पा बंगारी  से की गई थी। सबसे ज्यादा प्रकरण नई मंडी क्षेत्र में हाईवे और सिविल लाइन क्षेत्र के थे, हाईवे पर बागोवाली के पास चल रहे मां की रसोई होटल में छापा मारकर एसडीएम सदर एवं सीओ सिटी ने जिस्मफरोशी का धंधा पकड़ा था ।

जांच में सामने आया कि होटल पूरी तरह से अवैध है, इसका कोई नक्शा पास नहीं है। एनएचएआई की अनुमति भी नहीं है, इसके बाद शुरू हुई जांच में सामने आया कि हाईवे पर इस तरह के लगभग 150 से अधिक होटल बन चुके हैं। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में तैनात जेई हितेश गुप्ता, राजीव त्यागी, सिविल लाइन में तैनात अवनीश गर्ग, विनय गर्ग, कोतवाली के राजीव कोहली को हटा दिया है।

हितेश गुप्ता को निर्माण और अवस्थापना का काम दिया गया है। अवनीश गर्ग को खतौली और शुक्रताल में निर्माण और अवस्थापना का काम दिया गया है। विनय गर्ग और राजीव त्यागी को मानचित्र की जिम्मेदारी दी गई है। राजीव कोहली को खतौली भेजा गया है।शहर के तीनों थाना क्षेत्रों में दो-दो जेई की व्यवस्था की गई थी। डीएम ने इसे बदल दिया है और अब पूरे शहर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई का कार्य केवल जयकरण सिंह देखेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =