Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar पुलिस अधीक्षक अपराध की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की विशाल बैठक संपन्न कई मुद्दों पर चर्चा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस लाइंस स्थित सभागार में एस पी क्राइम की अध्यक्षता में, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आहूत की गई, जिसमें व्यापारियों ने डग्गामारी, अतिक्रमण, टूटी फूटी सड़कों आदि भिन्न भिन्न मुद्दों को जोर शोर से उठाया गया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने भी एक तीन सूत्री मांग पत्र एस पी क्राइम को सौंपा। हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक पर्यटन स्थल विकसित करने के परिपेक्ष में काली नदी पर साबर मती रीवर फ्रंट की तर्ज पर पर्यटन स्थल विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाय। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार नगर की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त एवम् दुरूस्त अविलंब कराई जाय।

सभी सरकारी कार्यालयों में समय बद्ध कार्य निबटान हेतू, सिटीजन चार्टर चस्पा कराए जाए। उपरोक्त तीनों बिंदुओं पर कार्य होने से जनता को व्यापक लाभ प्राप्त होगा, तथा मुख्यमंत्री जी की सुशासन एवम् विकसित प्रदेश बनाने के संकल्प अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

बैठक में एस पी क्राइम, दोनों सी ओ, वा एस ओ कोतवाली, सिविल लाइंस, नई मण्डी तीनों थाना प्रभारी, अजय कुमार सिंघल, नीरज बसंल, राकेश त्यागी, प्रवीण, बिट्टू, शलभ गुप्ता, दीपक मित्तल, जयपाल शर्मा, हरी ओम शर्मा, सुरेन्द्र मित्तल आदि व्यापारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + three =