खेल जगत

Men’s T20 World Cup में मिनिमम ओवर्स के नियम में बदलाव  

आईसीसी ने इस साल Men’s T20 World Cup के इतिहास में पहली बार डिसिजन रिव्यू सिस्टम (DRS) के इस्तेमाल का फैसला किया है. आईसीसी के आधिकारिक बयान के मुताबिक हर पारी में दोनों हीं टीमों को DRS के तहत रिव्यू के दो मौके मिलेंगे.आमतौर पर टी20 मैचों में एक टीम को पारी में एक ही रिव्यू मिलता है

लेकिन कोविड-महामारी के दौरान कई मैचों में अनुभवी अंपायरों की अनुपस्थिति को ध्यान में रखते हुए आईसीसी ने जून में क्रिकेट के हर फ़ॉर्मैट में एक एक रिव्यू बढ़ाने का फैसला किया था. आईसीसी के इस फैसले के बाद टी20 और वन डे की एक पारी में हर टीम को दो और टेस्ट की हर पारी में दोनों टीमों को रिव्यू के तीन मौके दिए जा रहे हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने देरी से शुरू होने वाले या वर्षा-बाधित मैचों के लिए नियम में भी बदलाव किया है. ग्रुप स्टेज में जहां पहले के सामान्य नियम की ही तरह डकवर्थ-लुईस से मैच का नतीजा निकालने के लिए हर एक टीम का कम से कम पांच ओवर की बल्लेबाजी करना अनिवार्य होगा. वहीं सेमीफाइनल और फाइनल में हर एक टीम को डकवर्थ-लुईस से मैच का नतीजा निकालने के लिए कम से कम दस ओवर की बल्लेबाजी करना अनिवार्य होगा. 

आईसीसी के लगभग सभी मुकाबलों में DRS का इस्तेमाल होता है, हालांकि 2016 तक टी20 में ये लागू नहीं किया गया था. यही वजह है कि उस साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में DRS का इस्तेमाल नहीं हुआ था. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − two =