Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कांग्रेसियो ने किसान विरोधी काले कानूनों को रद्द कराने को राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रिंयका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने किसान विरोधी काले कानूनों को रद्द कराने को राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपकर किसान विरोधी काले कानूनों को शीघ्र अतिशीघ्र वापस लिए जाने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के अतिरिक्त गुफरान काजमी पूर्व प्रदेश सचिव, अहसन जमीर शहर उपाध्यक्ष, धीरज महेश्वरी शहर महासचिव, राहुल भारद्वाज जिलाध्यक्ष सेवादल, गीता काकरान जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, याकुब प्रधान जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस, सलीम अहमद अंसारी सभासद शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस, अरशद सिद्दीकी शहर सचिव,पं प्रहलाद कौशिक शहर सचिव, सत्यपाल सिंह काकरान, अभिषेक पंडित, विक्रांत कुमार,अस्मित चौधरी सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − ten =