उत्तर प्रदेश

Mirzapur News: बारात के जश्न में हर्ष फायरिंग, BJP नेता के भाई की मौत

Mirzapur News: BJP विधायक के मैरिज हाल में चल रही बारात में हर्ष फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी। युवक आशीष गुप्ता बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारी का भाई बताया जा रहा है।

घटना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सरजू उद्यान मैरिज लॉन का है। जहाँ पर अनगढ़ रोड  के रहने वाले अमरदीप सिंह की बारात में शामिल होने के लिए शहर के वासलिगंज के रहने वाले आशीष गुप्ता गये थे। मैरिज हाल में देर रात शादी के जश्न में हो रही हर्ष फायरिंग के दौरान गोली आशीष के पेट को लग गयी। उंसके बाद तो मैरिज हाल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल आशीष को जिला अस्पताल लाया गया। हालात गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया जहाँ रास्ते मे उनकी मौत हो गयी।

हर्ष फायरिंग से मौत की जानकारी मिलने पर कार्यक्रम स्थल पर पहुची पुलिस कार्रवाई पूछताछ में जुटी। बताया जा रहा है जिस मैरिज हाल में हर्ष फायरिंग की गोली चली वह बीजेपी की मझवां से विधायक सुचिस्मिता मौर्या व उनके परिवार की है।

मृत युवक आशीष गुप्ता बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारी का भाई है। लड़की पक्ष के लोग जौनपुर से आये थे। तो दूल्हा अमरदीप सिंह बाहुबली छानबे से पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधराज सिंह पप्पू के परिवार का है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 2 =