Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मोरना/ Muzaffarnagar News: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सुशासन के रूप में मनाई गयी जयन्ती

मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शुकतीर्थ स्थित रामाश्रम में भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। वहीँ काशी हिंदू विश्विद्यालय के प्रणेता महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें स्मरण किया गया। इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों द्वारा गुरुकुल के छात्रों को जर्सी का वितरण किया गया। शुकतीर्थ में स्थित श्रीराम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पहुँचे जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कार्यकर्ताओ का आह्वान करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश हित मे बड़े निर्णय लिये। पोखरण में परमाणु परीक्षण सहित अनेक बड़े लक्ष्य पूरे किये गये।

देश के प्रमुख शहरों को हाई वे द्वारा आपस जोड़ने का कार्य किया गया।तथा बाढ़ जैसी आपदा से बचने के लिये नदियों को आपस मे जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई गयी। साथ ही हमें महामना मालवीय जैसे राष्ट्र भक्तों के जीवन से प्रेरणा लेकर इस राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाया जा सकता है।जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने स्वर्गीय प्रधानमंत्री द्वारा देश के लिए किए गए सेवा कार्यों को गिनाया और केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा उनके सपनों को पूरा करने के लिए धन्यवाद दिया एवं वर्तमान में जनकल्याण की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया

इससे पूर्व स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं का कई लोगों द्वारा पाठ किया । वरिष्ठ साहित्यकार ड़ा कीर्तिवर्धन अग्रवाल , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कवि रामकुमार शर्मा रागी एवं सह संयोजक कवि पंकज शर्मा द्वारा राष्ट्र भक्ति व सामाजिक चेतना से जुड़ी कविताएं प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर समाज सेवी पंकज माहेश्वरी द्वारा अपने अनुज की स्मृति में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी आश्रमों शिक्षारत लगभग ६५ बच्चों को जर्सियाँ वितरित की गई और प्रसाद वितरण किया गया ।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक विक्रम सैनी व ब्लॉक् प्रमुख अनिल राठी ने भी संबोधित किया.इस अवसर पर चौ.बृजवीर सिंह,पं विनोद शर्मा ,धर्मेंद्र शर्मा ,वागीश शास्त्री ,शुभम शर्मा,जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर,जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग , राजीव गुर्जर ,अंचित मित्तल , शरद शर्मा जिला उपाध्यक्ष , पद्म सिंह तोमर,मण्डल अध्यक्ष डॉ.वीरपाल सहरावत,दिनेश सैनी,महामंत्री अरुण पाल,अरुण पाल,रविन्द्र बाल्मीकि,अजय कृष्ण शास्त्री,विपिन सालार,विपुल सहरावत आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21113 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =