Muzaffarnagar: हर ओर गूंजे बम बम भोले के जयकारे, यातायात पुलिस मुस्तैदी के साथ कर रही है काम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर मे दिन प्रतिदिन शिवभक्त कंावडियो की भीड बढती जा रही है। कंावड यात्रा के चलते विभिन्न संस्थाओ द्वारा शिवभक्तों की सेवा हेतु कंावड सेवा शिविर खोले गए हैं। शिवरात्रि का पर्व नजदीक आने के साथ शहर मे शिवभक्तो की भीड बढती जा रही है। हरिद्वार से भारी संख्या मे कंावडिये मुजफ्फरनगर पहंुच रहे हैं।
जो विश्राम के लिए कंावड सेवा शिविर ठहरे हुए हैं। सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओ द्वारा कंावडियो की सेवा में भोजन, जलपान, चिकित्सा सुविधा आदि विभिन्न व्यवस्थाएं प्रदत्त की गयी हैं। कंावड सेवा शिविर मे श्रृद्धालुओं द्वारा पूरी निष्ठा के साथ शिवभक्त कंावडियो की सेवा की जा रही है।
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कंावडियो में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा आदि विभिन्न स्थानो से कंावडिये शामिल हैं। हर और बम बम भोले के जयघोष एवं हर और कंावडियो की धूम से शहर का माहौल पूरी तरह धर्ममय बन गया है। हरिद्वार से लेकर मुजफ्फरनगर तक पूरे मार्ग पर कंाविडयो का कब्जा है। भारी संख्या में कंावडियो की भीड है जो पूरे उत्साह एवं श्रृद्धा के साथ बहुत तेजी से अपने गंतव्य की और बढ रहे हैं।
जिलाधिकारी ने किया लेखपाल संघ के कांवड सेवा शिविर का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।नर सेवा ही नारायण सेवा है। सेवा कार्यो से मनुष्य को आत्मिक सुख मिलता है। शिवभक्तों की सेवा के लिए कंावड सेवा शिविर लगाने वाला लेखपाल संगठन वास्तव मे बधाई का पात्र है।
मेरठ रोड स्थित तहसील सदर के बाहर उ.प्र.लेखपाल संघ द्वारा आयोजित कंावड सेवा शिविर के शुभारम्भ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनविन्द मलप्पा बंगारी ने उक्त उदगार व्यक्त किये। इस अवसर पर एसडीएम सदर परमानन्द झा, सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह,उ.प्र.लेखपाल संघ के अध्यक्ष एवं सचिव सहित तहसील सदर के समस्त स्टाफकर्मी मौजूद रहे।
कांवड सेवा शिविर का पालिका चेयरमैन व गौरव स्वरूप नेउद्घाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वैश्य सभा रजि. मुजफ्फरनगर द्वारा शिवचौक पर आयोजित कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन मुजफ्फरनगर पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वैश्य सभा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, कोषाध्यक्ष जनार्दन स्वरूप गर्ग, महामंत्री अजय कुमार सिंघल, सौरभ स्वरूप बन्टी, अनिल लोहिया, सुनील तायल, नरेश सिंघल,अशोक अग्रवाल, राकेश मित्तल, श्यामलाल बंसल, राकेश गर्ग, दिनेश बंसल, योगेश सिंघल, राकेश कंसल, सौरभ, मोहित सहित अनेकों वैश्य बन्धु उपस्थित रहे
कांवडियों की छात्राओं ने की सेवा
बुढ़ाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना की स्काउट गाइड की छात्राओं द्वारा कावड़ यात्रियों के लिए कुछ सेवाएं प्रदान की। आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना की स्काउट गाइड की छात्राओं द्वारा कावड़ यात्रियों के लिए कुछ सेवाएं प्रदान की कावड़ियों को रास्ता बतानाग् सूक्ष्म जलपान आदि कार्य विद्यालय की छात्राओं के द्वारा कराए गए। इस कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका कुमारी राखी का पूर्ण सहयोग रहा यह कार्य प्रधानाचार्य के निर्देशन में हुआ।
सेवाएं प्रदान की-बुढ़ाना। नगर के सभी स्काउट गाइड रोवर रेंजर भोलो को मार्ग दिखाना भोलो कि प्राथमिक चिकित्सा व खोया पाया केंद्र पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। भारत स्काउट और गाइड उ०प्र० जिला संस्था मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवम अपर जिलाअधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा और जिला मुख्य आयुक्त डॉक्टर कंचन प्रभा शुक्ला के दिशा निर्देशन के अनुपालन में 15 जुलाई तक निरंतर चल रहे
कावड़ मेला में जिला संगठन कमिश्नर स्काउट एवं गाइड भारत भूषण अरोरा प्रभा दहिया एवम मेला शिविर प्रभारी सदर तहसील अमित कुमार सैनी एवम खतौली तहसील क्षेत्र में वरिष्ठ लीडर ट्रेनर संतोष कुमार वर्मा बुढाना क्षेत्र बीरबल सिंह और परमेश सहायक गाइड कमिश्नर के निर्देशन में नगर के सभी स्काउट गाइड रोवर रेंजर भोलो को मार्ग दिखाना भोलो कि प्राथमिक चिकित्सा व खोया पाया केंद्र पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
आस्थाः रोजाना दिव्यांग कर रहा 25 किमी का सफर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। महादेव की भक्ति में डूबे कांवडिए तमाम मुश्किलों के बावजूद श्रद्धा के पथ पर बढ़े चले जा रहे हैं। दिल्ली का दिव्यांग लाखन सिंह कांवड़ लेकर पहुंचा तो हर कोई हैरान रह गया। कांवड़िया रोजाना २५ किमी का सफर तय करता है। मां-बाप के निधन के बाद से कांवड़ ला रहा है।मूल रूप से मथुरा निवासी लाखन सिंह फिलहाल दिल्ली में रह रहा है।
लाखन सिंह अपने १७ साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकला है। सोमवार को भक्तों की यह टोली मुजफ्फरनगर पहुंची। भले ही वह आम कांवडियों की तरह नहीं चल पा रहा, लेकिन रोजाना २५ किमी का सफर तय करता है। वह बताता है कि सिर्फ पैरों से सीधा खड़ा नहीं हो पाने के कारण थोड़ी दिक्कत हुई है
इसके अलावा वह बेहद आराम से कांवड़ लेकर अपने क्षेत्र के शिवालय की ओर बढ़ रहा है। लाखन सिंह का कहना है कि उसने भगवान शिव से कुछ नहीं मांगा। शिव सबको देते हैं और वही देने वाले हैं। किसी मन्नत के लिए वह कांवड़ नहीं लाए हैं। सबको शिव के दरबार में कांवड़ जरूर लानी चाहिए।
कावड़ मेला यात्रा में यातायात पुलिस मुस्तैदी के साथ कर रही है काम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर कावड़ मेला यात्रा में दिनरात कड़ी मेहनत का परिचय देते हुए काम कर रहीं हैं।यातायात प्रभारी उम्मेद सिंह के साथ उनकी यातायात पुलिस टीम जी जान से जुटी हुई हैं और धूप हो या बरसात में भी कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करते हुए बेहतर कार्यप्रणाली का उदाहरण पेश कर रही है।उल्लेखनीय है कि यातायात प्रभारी बनाए जाने के बाद से उम्मेद सिंह ने यातायात पुलिस को मुस्तैद बनाने के लिए कहीं कोई कसर नही छोडी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन एंव उच्चाधिकारियों के कुशल मार्ग निर्देशन में यातायात पुलिस अपने दायित्व को बखूबी अंजाम दे रही है। कावड़ मेला यात्रा में भी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ बनाए गए रुट पर बेहतर ढंग से काम कर रही है। यातायात प्रभारी उम्मेद सिंह सुचारू व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस जनों का मनोबल बढाते हुए खुद भी दिन रात एक किये हुए हैं तथा बेगानों को भी अपना बनाने में कोई कसर बाकी नही छोड़ रही यातायात पुलिस।

