संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: गर्मी से नागरिक हलकान, बार-बार गुल होती रही बिजली

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar: गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार को लू के साथ उमस भी रही। पिछले कई दिनों से लू और उमस ने परेशान किया हुआ है। सोमवार सुबह आसमान साफ था और धूप काफी तेज थी। तभी तो लोग सुबह ही चेहरे और सिर को सूती कपड़े से ढके दिखाई दिए।

दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती गई। शीतलपेय जैसे गन्ने का रस, शिकंजी आदि की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। क्योंकिथोड़ी-थोड़ी देर में ही गला सूख रहा है। वहीं, अधिक तापमान से गेहूं, सब्जियों और गन्ने की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिससे किसान चितित हैं।

उधर वरिष्ठ चिकित्सक का कहना है कि सेहत के प्रति सजग रहें और तरल पदार्थो का अधिक से अधिक सेवन करें। हालांकि बर्फयुक्त पेय पदार्थो से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें। साथ ही योग-व्यायाम भी नियमित करते रहें। गर्मी के सितम पर बिजली कटौती जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।

सोमवार को शहर में सुबह से शाम तक बार-बार बिजली गुल होती रही। लगातार कई घंटे भी कुछ क्षेत्रों में कटौती हुई। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ गई है। क्योंकि फ्रीज, कूलर, पंखें और एसी आदि का प्रयोग हो रहा है। लेकिन बिजली कटौती ने लोगों को हलकान किए रखा।

सुबह से ही आपूर्ति में समस्या आने लगी थी। हालांकि बिजली कटौती थोडी देर के लिए ही होती है लेकिन तेज गर्मी के कारण लोगों को थौडी देर कटौती होने पर भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 20 =