संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: शराब पीकर चलाई रोडवेज तो चालक होंगे निलंबित, बनाई गई है 4 teams

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar )  शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। बस के जाते समय चालकों की ब्रेथएनालाइजर से जांच होगी। दिन में भी ड्यूटी के दौरान जांच करने के लिए विभागीय अधिकारियों ने चार टीम बनाई है। शराब के नशे में पाए जाने पर चालक-परिचालक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी।

परिवहन निगम ने तय किया है कि बस को डिपो या फिर बस अड्डे से लेकर चलते समय सभी चालकों व परिचालकों की ब्रेथएनालाइजर से जांच होगी। हाल ही में रोडवेज विभाग अधिकारियों ने इस आदेश का पालन शुरू कराया है। चालक रोडवेज विभाग का नियमित हो अथवा संविदा वाला, सभी की जांच शुरू की गई है।

वर्कशाप डिपो से रूट शीट लेकर चलते समय चालक-परिचालक की जांच टाइम कीपर या व्हीकल आवंटन प्रभारी व बस स्टेशन से चलते के दौरान स्टेशन प्रभारी ब्रेथएनालाइजर से बस स्टाप की जांच करेंगे। नियमित और संविदाकर्मी दोनों की जांच होगी।

जिले में चार टीम बनाई गई है। इनमें स्टेशन प्रभारी, वर्कशाप व्हीकल आवंटन प्रभारी के अलावा दो कारों में सवार दो टीम मार्ग पर गाड़ी रोक कर जांच पड़ेगी। इनके पास हर समय ब्रेथएनालाइजर मौजूद रहेगा।

यात्रियों की रखी सुविधा-यदि रास्ते में टीम द्वारा जांच के दौरान चालक-परिचालक को शराब का सेवन किए पकड़ा जाता है तो इसके बाद पड़ोसी डिपो से चालक को बुलाकर अथवा दूसरी बस में बैठाकर यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया जाएगा।

राज कुमार तोमर, वरिष्ट स्टेशन प्रभारी ने कहा कि प्रदेश मुख्यालय से मिले आदेश का पालन कराया जा रहा है। जिले में चार ब्रेथएनालाइजर मिले है। उनसे जांच पड़ताल की जा रही है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।

 

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =