Muzaffarnagar: ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में “ग्रेन फिएस्टा” हर्षोल्लास से संपन्न
Muzaffarnagar: ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल नई मंडी में ग्रेन फिएस्टा- 2022 धूमधाम से संपन्न हुआ | इस सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार एवं विशिष्ट अतिथि श्री अंकुर दुआ और श्री विनय गौतम डिप्टी एस० पी०, बुढाना के विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर अध्यक्ष श्री मिलिंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री महेश चंद्र गर्ग, प्रबंधक श्री विनोद संगल, सह प्रबंधक डॉ० अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार, विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० एम० के० गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी एवं हैडमिस्ट्रैस श्रीमती ममता चौहान द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया |
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्कूल बैंड द्वारा एक मधुर धुन प्रस्तुत कर आने वाले अतिथियों का स्वागत किया | कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम् व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि श्री अंकुर दुआ एवं श्री विनय गौतम द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ |
विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० एम० के० गुप्ता ने अपने वेल्कम स्पीच में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका एवं उपस्थित सभी अतिथिगणों का स्वागत किया |
प्रधानाचार्य आजाद वीर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की | शिक्षा सत्र- 2021-22 के कक्षा प्री नर्सरी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के मेधावी छात्र- छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति- पत्र देकर सम्मानित किया गया |
विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने अपने जज्बे एवं जोश से अनेक शिक्षाप्रद, मनोरंजक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें- वतन मेरा इंडिया, योग आरम्भ हो, कलर्स ऑफ इंडिया में- मणिपुरी, भरतनाट्यम, जश्न पंजाब दा, कत्थक, फ्यूजन, बुमरो-बुमरो, यू०वी नृत्य आदि रहे | महाभारत, वीर शिवाजी, चिठ्ठी आई है, कृष्ण-लीला, वीर शहीद भगत सिंह की कुर्बानी, आदि नाटिका की सुंदर प्रस्तुति दी गई | सभी कार्यक्रमों में भारतीय परंपराओं, संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्रवाद के महत्व एवं मूल्यों की स्पष्ट झलक दिखाई दी | सांस्कृतिक संध्या के मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने अपने- अपने वक्तव्य में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण एवं कौशल विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम होने से उनके चारित्रिक व्यक्तित्व में निखार आता है, साथ ही साथ पारस्परिक सहयोग व प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है | उनमें देश की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान एवं सर्वस्व न्यौछावर करने वाले देशभक्तों और देश की रक्षा करने में अपनी जान की बाजी लगाने वाले वीर सैनिकों के बलिदान से राष्ट्रवाद की भावना पल्लवित होती है, उन्होंने बच्चों की भाव-भीनी व मनमोहक प्रस्तुतियों को देखते हुए अपने मुक्त कंठ से खूब सराहा |
प्रबंधक श्री विनोद संगल ने मुख्य व विशिष्ट अतिथियों, आमंत्रितगण, अभिभावकों, मीडिया और विद्यालय का समस्त स्टाफ आदि सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान के लिए आभार व्यक्त किया |
कार्यक्रम का संचालन श्री योगेन्द्र गौतम, विद्यालय के छात्र-छात्राएं राधिका अग्रवाल, इशिका, अन्वेषा यादव, कनिष्का दयाल द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं का योगदान सराहनीय रहा | राष्ट्रगान के साथ इस मनोहारी सांस्कृतिक संध्या का समापन हुआ |

