Muzaffarnagar: डाक कांवड का उमडी भीड, हर और शिवभोले की गूंज से हर कोई उत्साहित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। श्रावण माह मे चलने वाली कांवड यात्रा मे एक और जहंा अधिकतर शिवभक्त कंावडिये मुजफ्फरनगर से होकर विभिन्न शिवालयो की और कूच किया। वहीं दूसरी और डाक कंावड का सिलसिला तेजी के साथ शुरू हो गया है हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर नगर की हृदय स्थली शिवचौक की परिक्रमा कर डाक कंावडिये डाक कंावडिये बडी तेजी के साथ शिवालयो की और कूच कर रहे हैं।
अपने वाहन सहित शिव चौक की परिक्रमा कर ये सभी डाक कंावडिये अपनी टोली के साथ हर हर महादेव के जय घोष के साथ आगे बढे। जिससे वातावरण पूरी तरहा धर्ममय, शिवमय बन गया है। हर और शिवभोले की गूंज से हर कोई उत्साहित है। आलम यह है कि सड़कों पर हर जगह जगह अब डाक कावंडे ही डाक कंावडे दिखाई दे रही है। डाक कांवड में एक निर्धारित समय सीमा के अनुसार शिवालयों की ओर पैदल जल को लेकर जाना होता है।
डाक कंावड के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा शिवभक्तो की सेवा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न स्थानो पर पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल के जवान तैनात हैं। एनसीसी कैडेटस व गाईड भी पिछले कई दिनो से शिव चौक सहित विभिन्न स्थानो पर अपनी सेवायें दे रहे है। श्रावण माह मे चलने वाली कंावड यात्रा की अन्तिम कडी में अब डाक कंावड के आने का सिलसिला जारी है।
शहर सहित पूरे रूडकी रोड पर मोटरसाइकिल की तेज आवाज के साथ भागम भाग डाक कंावड का आने से शहर में हर और कंावडियो की धूम मची है। डाक कंावड के साथ ही शिवभक्तों की सेवा के लिए लगाए गए कंावड सेवा शिविर के समापन का सिलसिला जारी है। जिला पुलिस प्रशासन डाक कंावड के मददेनजर अलर्ट मोड पर है।
डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन मे कंावड यात्रा को विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच सकुशल समपन्न कराया जा रहा है। डाक कंावड के कारण पुरकाजी बॉर्डर से शिव चौक तक पुलिस बल तैनात रहा। वहीं दूसरी और टैªफिक पुलिस के जवान भी डाक कंावड के चलते पूरी तरह अलर्ट रहे।

