Muzaffarnagar News-32 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सपा और बसपा की कई महिला नेताओं के साथ ही 32 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के समक्ष जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने पार्टी में सभी का स्वागत करते हुए उनको प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों की जन कल्याण की नीतियों के कारण हर कोई प्रभावित हो रहा है और ऐसे में संगठन भी लगातार मजबूत हो रहा है। जो लोग पार्टी में आये, वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार विजयी बनाने के लिए समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। भाजपा के सह मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि विगत दिवस गांधीनगर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के समक्ष समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के अनेक नेताओं ने, जिनमें महिलाएं भी शामिल रहीं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गयी।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने इन सभी कार्यकर्ताओं का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटने का आह्नान या।
उन्होंने बताया कि पार्टी ज्वाइन करने वालों में सपा नेत्री अलका शर्मा के साथ ही बबीता, मनु शर्मा, अनीता रानी, प्रदीप देशवाल, विलक्षण देशवाल, राजीव एडवोकेट, अश्वनी तोमर, अमित अहलावत, अक्षय अहलावत, चौ. भारतवीर, अर्पित त्यागी, अभिषेक, मनोज चौधरी, सुनील बालियान, सुशील बालियान, पंकज गोयल, गौरव गोयल, धर्मवीर सिंघल, उपेन्द्र चौधरी, प्रविन्द्र चौधरी, रामनाथ कश्यप, मदन कश्यप, चुनमुन गुप्ता, निकुल चौधरी, राहुल चौधरी, श्याम सिंह गुर्जर, संजय कुमार, संजय कुमार, यशपाल, श्रीपाल, शोभा शर्मा और धारा सिंह शामिल रहे।

