Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गांव दतियाना निवासी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Muzaffarnagar News:छपार। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।

जानकारी के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव दतियाना निवासी आजादवीर का पुश्तैनी मकान गांव दतियाना मे हैं,तथा पिछले कुछ वर्षो से आजादवीर अपने परिवार सहित नई मन्डी की भोपा रोड स्थित बचनसिह कालोनी मे मकान बना कर रह रहा है। आजादवीर के दो बेटे हैं।

बीती रात आजादवीर के छोटे बेटे हिमांशु उर्फ विक्की का गांव दतियाना स्थित मकान मे फांसी लगा शव मिला है। युवक विक्की का शव फांसी पर लटका देख पडौसियो व ग्रामीणों मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस व मृतक के परिवारजनो को दी। युवक विक्की की मौत की खबर से परिवारजनो मे कोहराम मच गया।

रोते-बिलखते परिजन व ग्रामीण हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − two =