Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अधिवक्ताओं ने की हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग व हापुड प्रकरण पर कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। हाई कोर्ट बेंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुपालन में सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के महासचिव ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक के नेतृत्व में जनपद हापुड़ में अधिवक्तागण पर लाठी चार्ज करने व प्रशासन द्वारा घटना के सम्बन्ध में दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही न किये जाने के परिपेक्ष्य में भारी संख्या में अधिवक्तागण द्वारा सिविल बार परिसर में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय से होते हुए, जिला कोषागार पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक हापुड का अविलम्ब स्थानान्तरण की मांग की।

उन्हे वापस (स्पंज) किया जाये व एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तुरन्त प्रदेश में लागू किया जाये तथा हापुड़ के घायल अधिवक्ताओं को अविलम्ब मुआवजा दिलाया जाने की मांग की।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र पाल सिंह, डा० मोरा सक्सेना, योगेन्द्र मित्तल, श्यामवीर सिंह, अशोक कुशवाह, सै० जैगम मियां जैदी, मानवेन्द्र जैन, प्रवीण खोखर, सतेन्द्र कुमार, रंजना देवी, आसमा परवीन, सुधीर गुप्ता, चन्द्रवीर सिंह, यशपाल सिंह (पूर्व डी० जी० सी०), राकेश पाल, सौरभ पंवार, मीना पुण्डीर, नगमा, अभिषेक पाल, उमा देवी, नरेन्द्र प्रताप, सोहनलाल, सतेन्द्र सैनी, मौ० अनीस, विकास कश्यप, राजगुरू दत्त, अंकित, हिमांशु कुमार, दीपक कुमार, लवकुश कुमार, नरेन्द्र सिंह, सुधांशु सिंह, आनन्द कुमार, अर्जुन सिंह आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20755 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =