Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फनगर।(Muzaffarnagar News) सिविल बार एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनो अधिवक्ताओं ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित होकर हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।

जिसमें अवगत कराया कि पश्चिम मे हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग बार-बार उठ रही है। परन्तु इस दिशा मे कोई निर्णय नही हो पाया हे। विदित हो कि पश्चमी उत्तर प्रदेश मे हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर पिछले करीब ढाई दशक से पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति एवं जिला बार संघ तथा सिविल बार एसोसिशन के तत्वाधान मे अधिवक्ताओ द्वारा धरना, प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपे गए।

अधिवक्ताओं का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हाईकोर्ट बैंच स्थापना इस लिए जरूरी है क्योंकि वादकारियों को सस्ता,सुलभ न्याय मिल समय से मिल सके।

इसी संदर्भ मे आज सिविल बार एसोसिएशन के तत्वाधान मे कचहरी स्थित डी.एम.कार्यालय पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय तिवारी को सौंपा।

इस दौरान सिविल बार एसोसिएशनन के अध्यक्ष मनोज शर्मा,महासचिव सुनील कुमार मित्तल, सिविल बार एसो. के पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेन्द्र मलिक,श्यामा चरण पंवार एड.,राजीव गोस्वामी एड.,विकास वर्मा एड.,जैगम मिया जैदी,राजेन्द्र प्रसाद शर्मा,विकास पंवार आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 2 =