Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आठवीं तक के सभी विद्यालय Monday से खुलेंगे, आफलाइन पढ़ाई शुरू

मुजफ्फरनगऱ।(Muzaffarnagar News) कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते बेसिक शिक्षा विभाग के संबंधित स्कूलों में सोमवार से रौनक लौट आएगी। क्योंकि प्रदेश सरकार ने आठवीं तक के विद्यालयों को खोलने का आदेश दे दिया है। इससे पहले नौवीं से १२वीं तक के विद्यालयों को खोलने के आदेश दिए थे। स्कूल खुलने के बाद स्कूलों में आफलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित नर्सरी से कक्षा आठवीं तक और उससे ऊपर तक के सभी विद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नर्सरी से कक्षा आठवीं तक और डिग्री कालेज को सोमवार से खोला जाए।

अपर मुख्य सचिव का निर्देश मिलने के बाद जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव का निर्देश प्राप्त होने के बाद सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया है कि विद्यालय खोले जाएं और कोरोना के नियमों का पालन कराया जाए, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आनलाइन नहीं अब होगी आफलाइन पढ़ाई –

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते स्कूल बंद होने के कारण छात्र-छात्राएं आनलाइन पढ़ाई कर रहे थे। सोमवार से स्कूल खुलने के बाद आनलाइन पढ़ाई से राहत मिलेगी और अब बच्चे आनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। अधूरा पड़ा कोर्स भी पूरा हो सकेगा और बच्चे परीक्षाओं की अच्छी तरीके से तैयारियां कर सकेंगे।

विद्यालय मे लौटेगी रौनक –

बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित स्कूल सोमवार से खुलने के आदेश जारी होते ही स्कूल के प्रधानाचार्यों ने स्वागत किया है। प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापक ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से स्कूल बंद थे लेकिन, शिक्षक और प्रधानाचार्य आकर जरूरी कामकाज निपटाने का काम कर रहे थे।

सोमवार से विद्यालय खुलने पर बच्चे स्कूल आएंगे तो रौनक लौट आएगी। वहीं प्रधानाचार्या ने बताया कि बच्चे के नहीं आने से स्कूल वीरान से लग रहे थे। बच्चों के आने से स्कूल फिर से गुलजार होंगे और शिक्षण सत्र भी पटरी पर आ सकेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =