Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News:महिला ऑगनबाडी कर्मचारी संघ,उ.प्र. के बैनर तले कचहरी पहुंची आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। जिसमें अवगत कराया गया कि प्रदेश अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय के आहवान पर आंगनबाडी कार्यकत्रियो ने धरना प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिभा त्यागी ने कीक संचालन संगीता राजपूत ने किया। ज्ञापन मे अवगत कराया कि जनपद मु.नगर की अांगनबाडियों मे सरकार के प्रति नाराजगी है। बैठक के दौरान सुदेश, उषा, लक्ष्मी, सुनीता, ममता, मीना, सुधा त्यागी ने अपने-अपने विचार रखे। जिला संरक्षक अजब सिह ने कहा कि यह सरकार लगातार झूठ बोलकर अांगनबाडियों को गुमराह कर रही है।

चुनाव के समय 120 दिन मे सम्मानजनक मानदेय किया जायेगा। लेकि नही दिया गया। फिर 2019 फरवरी में 1500 रूपये मानदेय वृद्धि खुले मंच से बोला फिर इसी राशि को प्रोत्साहन राशि में दिला दिया परन्तु आज तक किसी को एक पैसा नही दिया गया। अब पुनः 1000 रूपये आंगनबाडी मानदेय वृद्धि की घोषणा की और जीओ में प्रोत्साहन राशि लिख दिया जो कि अनुचित है।

यह सरकार झूठी व जुमलेबाज है। पिछले 4 वर्षो में जो भी करा आंगनबाडियों के लिए कोई संतोषजनक कार्य नही किया। जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने समूह, डीलर व प्रधान आदि को अांगनबाडी से हटाया जाये

क्योंकि ये सरकारी काम मे बाधा डाल रहे है। प्रदर्शन करने वालो मे जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, अनीता, सुमन, संगीता, सुधा त्यागी, गीता, ममता, प्रतिभा आदि सैकडो कार्यकत्री मौजूद रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =