उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: दण्डी आश्रम मे भाजपा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पौराणिक तीर्थ स्थली एवं श्रीमद भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ स्थित दण्डी आश्रम मे भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा के क्षेत्रिय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल मौजूद रहे।
प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर आज से शुक्रतीर्थ मे शुरू हो रहे भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रिय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने दीप प्रज्जलवित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया।

प्रथम सत्र मे व्यक्तित्व विकास विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए हम सभी को अपने व्यक्तित्व विकास पर जोर देना चाहिए। मनुष्य के जीवन मे व्यक्तित्व विकास की अहम भूमिका है। उन्होने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व मे देश प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। क्षेत्रिय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि पहले राजनेता मंदिर मे जाने से डरता था।

हर दल का नेता मन्दिर मे जा रहा है। उन्होने कार्यकर्ताओ से पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ पार्टी हित मे कार्य करने की अपील की। उन्होने का कि ज्ञान के बिना कुछ भी नही है। शिविर के दूसरे सत्र मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित अनूप शहर विधायक संजय शर्मा ने भारत का वैदिक परिदृश्य विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होने कहा कि मोदी योगी भारत की छवि को चार चांद लगा रहे है। विश्व पटल पर भारत की छवि मे सुधार आया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश-विदेश मे वैक्सीनेशन करा कर एक रिकार्ड बनाया गया।

इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया,जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,एमएलसी श्रीमति वन्दना वर्मा,विनित कात्यान, रामकुमार रागी, जिप अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,वैभव त्यागी, नीरज गौतम, सरिता गौड, साधना सिंघल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित राठी, डा.देश बन्धु तोमर, संजय गर्ग, जिला सह मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, बिजेन्द्र पाल, वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =