Muzaffarnagar News: वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का अभियान चलाया
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा चीनी मिल मंसूरपुर में गन्ना किसानों के वाहनों व क्रय केन्द्रों से गन्ना लाने वाले ट्रक/ट्रोला पर कोहरे/ स्मॉग/ धुंध में विजिबिलिटी के दृष्टिगत रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का अभियान चलाया गया।
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार आज जिला गन्ना अधिकारी डॉ आर डी द्विवेदी द्वारा चीनी मिल मंसूरपुर में गन्ना किसानों के वाहनों व क्रयकेन्द्रों से गन्ना लाने वाले ट्रक/ट्रोला पर कोहरे/स्मॉग/धुंध में विजिबिलिटी के दृष्टिगत रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का अभियान चलाया गया।
इस मौके पर चीनी मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, महाप्रबंधक (गन्ना) बलधारी सिंह, रविन्द्र शर्मा, एच आर हेड, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, मंसूरपुर बृजेश कुमार राय व भीम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

