Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रमोद उटवाल व समर्थकों पर आचार संहिता उल्लघंन का मुकदमा दर्ज

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर।  बिना अनुमति के सभा का आयोजन कर खिचड़ी बांटने पर पुरकाजी के विधायक प्रमोद उटवाल व उनके समर्थकों पर आचार संहिता व कोविड गाइड लाइन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुरकाजी थाने में दरोगा लोकेंद्र पाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह शुक्रवार दोपहर धमात नहर पुल पर गश्त पर थे, तभी पता चला कि विधायक प्रमोद उटवाल ने बिना अनुमति के गांव चंदन फार्म में पंचायत घर पर बैठक कर वहां खिचड़ी बांटी है। गांव में पहुंचने पर मामला सही पाया।

इसके बाद विधायक प्रमोद उटवाल व उनके समर्थक नूरनगर पुरकाजी निवासी मनोज जोधा, रंडावली पुरकाजी निवासी नीटू, चंदन फार्म पुरकाजी निवासी गोपाल व सुरेंद्र व बीस पच्चीस अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया गया कि इस मामले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी

जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पुरकाजी थाने के सब-इंस्पेक्टर लोकेश सिंह ने बताया कि विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ शनिवार शाम भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव १० फरवरी से ७ मार्च के बीच सात चरणों में होंगे। मतों की गिनती १० मार्च को होगी। चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार के डिजिटल और वर्चुअल तरीकों पर जोर देने के साथ ही पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा करते हुए कोरोना संक्रमण के कारण चुनवा रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध लगा दिया है।

 

भाकियू अम्बावत की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन अंबावता की एक मीटिंग जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में नियाजउपुरा में जनाब इदरीस के आवास पर हुई। जिसकी अध्यक्षता जनाब इसराइल अंसारी साहब ने की संचालन सदर ब्लॉक अध्यक्ष जान मोहम्मद ने कियस।

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम अपने साथियों के साथ नियाजउपुरा पहुंचे वहां मौजूद किसानों ने सभी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया मीटिंग में मौजूद किसानों ने संगठन को अपनी समस्याओं से अवगत कराया तो सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखें और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया मीटिंग में मौजूद किसान साथियों ने कहां हम हर संभव संघर्ष के लिए तैयार हैं और संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहने का आश्वासन दिया।

मीटिंग में जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने किसानों को संबोधित करते हुए कहां हमारा संगठन किसानों और दबे कुचले लोगों की आवाज उठाने का काम गत वर्षों से करता रहा है

किसान मजदूर का शोषण संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा मीटिंग के बाद सभी की सहमति से मोहम्मद इदरीश को सदर ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहम्मद दिलशाद को सदर ब्लॉक सचिव नियुक्त किया इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष अतुल अहलावत जी सदर ब्लॉक अध्यक्ष जान मोहम्मद जिला उपाध्यक्ष नदीम खान सदर तहसील उपाध्यक्ष ईरम कासमी तहसील सचिव नदीम अब्बास नकवी सदर ब्लाक महासचिव शहजाद नगर सचिव मोहम्मद हसन नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ मीडिया प्रभारी नूर मलिक आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =