Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सपा प्रत्याशी सहित कई दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मचा हडकंप

Muzaffarnagar News: जिला प्रशासन की बगैर अनुमति के चुनावी सभा करने वाले सपा, रालोद गठबंधन प्रत्याशी समेत छह नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ आचार संहित उल्लंघन व कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने का मामला थाना सिविल लाइन में दर्ज किया गया है।

समाजवादी व रालोद पार्टी के गठबंधन से शहर की सीट से प्रत्याशी सौरभ स्वरुप ने अपने आवास पर शुक्रवार को चुनावी जनसभा का आयोजन किया। इस जनसभा में कार्यकर्ताओं के लिए खाने की व्यवस्था भी की गयी थी। इस जनसभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

थाना सिविल लाइन पुलिस ने वीडियो की जांच की। थाना प्रभारी बिजेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि जिला प्रशासन की बगैर अनुमति के कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस मामले में गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरुप उर्फ बंटी, कार्यकर्ता सचिन, दीपक, अनिल लोहिया, प्रदीप गुप्ता, कैलाश व 20 अज्ञात के खिलाफ थाना सिविल लाइन में आचार संहिता उल्लंघन व कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने का मामला दर्ज किया गया है।

News

 

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 357 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + two =