Muzaffarnagar News: वार्ड ३१ मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी में चेयरमैन ने दी नलकूप की सौगात
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा वार्ड ३१ में दी २० लाख१८ रुपए की नलकूप की सौगात मिलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गयी।
मान्य पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा वार्ड ३१ मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी में अंकन २० लाख १८ हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नलकूप का शुभारंभ किया यह नलकूप १२ इंच बोर मैं तथा ५६० फीट गहराई में लगाया जाएगा
इससे ५ वार्ड के मोहल्लों जिसमें इंदिरा कॉलोनी आनंदपुरी गाजा वाली जसवंत पुरी सरवट महमूद नगर जनकपुरी आदि मोहल्लों मैं और अत्याधिक पानी जल आपूर्ति में सुधार होगा इस अवसर पर माननीय पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया की वार्ड ३१ में अंकन ६५ लाख रुपए की लागत से तालाब की सफाई के साथ-साथ इसका सौंदर्य करण किया जाएगा।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष के साथ श्रीमती पूनम शर्मा, सभासद सुनील कुमार, जलकल अभियंता विकास कुमार, अशोक शर्मा, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
छात्र ने किया नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। एस. डी. इंटर कॉलेज के कक्षा बारह के छात्र राकिब ने सांसद खेल प्रतियोगिता व युवा कल्याण खेलों में विद्यालय का नाम रोशन किया है इस छात्र ने सांसद खेल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा युवा कल्याण खेलों के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त किया व छात्र को पुरस्कृत किया गया
छात्र ने विद्यालय का नाम रोशन किया इस अवसर पर आज छात्र का विद्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहन पाल अरविंद कुमार व राहुल कुशवाहा अध्यापक तेजपाल सिंह ,अनिल शर्मा व यशपाल सिंह उपस्थित रहे।
ब्लॉक दिवस आयोजित
मुजफ्फरनगर। ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड बुढाना मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी बुढ़ाना कपिल कुमार की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया।
जिसमें समाज कल्याण, प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल०सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग राजस्व विभाग से कानूनगो एवं लेखपाल विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी, एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित हुऐ। आज ब्लॉक दिवस मे कुल ०१ प्रकरण प्राप्त हुए जिसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को प्रेषित कर दिया गया।

