Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- सिविल बार एसोसिएशन ने धूमधाम के साथ मनाया होली मिलन उत्सव

 मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सिविल बार एसोसिएशन सभागार में होली मिलन का आयोजन धूमधाम से किया गया जिसमें माननीय जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश तथा मलखान सिंह प्रेजेन्टिग आफिसर, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल मुजफ्फरनगर मुख्य अतिथि रहे।

इस रंगारंग कार्यक्रम में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों तथा अधिवक्ताओं द्वारा फुल व गुलाल के साथ हर्षोल्लास के साथ होली का उत्सव मनाया ।कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता कुमारी नूपुर, निपुण जैन, सत्येंद्र लैरी, अशोक कुशवाह तथा श्री प्रेम दत्त त्यागी के द्वारा काव्य पाठ तथा होली से संदर्भित अपनी प्रस्तुति पेश की गई।

मुख्य अतिथियों द्वारा सिविल बार एसोसिएशन के नए सदस्य गणों का शील्ड देकर सम्मान किया गया तथा उनको आगे अपना करियर बनाने के संदर्भ में टिप्स दिए।मुख्य अतिथियों द्वारा सभी को होली की शुभकामनाएं दी गई तथा इस पर्व को बार द्वारा आगे भी हर्षोल्लास से मनाने की कामना की गई।

इस अवसर पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन जयनंद त्यागी, अनिल दीक्षित, ब्रिजेंद्र मलिक, राजेंद्र पवार, श्यामवीर सिंह, नेत्रपाल सिंह, नरेश चंद गुप्ता, जितेंद्र पाल सिंह, योगेंद्र मित्तल ,यशपाल सिंह, अरुण धारीवाल, योगेंद्र सहरावत, संदीप त्यागी, देवेंद्र राठी, सत्येंद्र कुमार,राज सिंह रावत, प्रवीण खोकर, सोहनलाल, सरिता गौड़, विजेंद्र प्रताप, मनोज त्यागी ,सतेंद्र सैनी, आनंद कुमार, अन्नू कुच्छल, अभिनव अग्रवाल , निपुण जैन ,आदेश सैनी , आदिल सैफी , मीना पुंडीर, नीरज ऐरोन अर्जुन, प्रवीण कुमार, ध्रुव मित्तल, हरीश सैनी, अरविंद सैनी ,संत कुमार आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 3 =