Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सदर विधानसभा के केशव मंडल में स्वच्छता अभियान चलाया

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। अरविंद गौतम सैक्टर संयोजक भाजपा,केशव मंडल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ८ दिसंबर से १२ दिसंबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के तहत जनपद मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा के केशव मंडल में आनंदपुरी गली नंबर १ में सफाई अभियान का शुभांरभ स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश सह संयोजक, एम डी ए सदस्य,एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि १३ दिसंबर को नरेंद्र मोदी जी काशी में दिव्य काशी- भव्य काशी कार्यक्रम के तहत काशी विश्वनाथ मंदिर के नए बने कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे इसी उपलक्ष में पूरे उत्तर प्रदेश में आगामी ५ दिनों तक प्रत्येक मंडल में कम से कम पांच स्थानों पर स्वच्छता के कार्यक्रम चलेंगे एवं १३ दिसंबर को दोपहर १ः०० बजे से ३ः०० बजे के बीच सभी सेक्टर पर किसी भी देवालय में भगवान शंकर के शिवलिंग पर अभिषेक किया जाएगा

सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ साथ सफाई नायक एवं सफाई कर्मचारियों का भी सहयोग रहा। इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक बृजेश दीक्षित, मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, मंडल संयोजक दिनेश गुप्ता ने संयोजित और निर्देशित किया।

साथ में मंडल महामंत्री नंदकिशोर पाल, मण्डल कोषाध्यक्ष नीटू त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज लेमन, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलकान्त शर्मा, सैक्टर संयोजक अरविंद गौतम, बूथ अध्यक्ष मनोज शुक्ला, अमित पाल, संयोजक टीटू शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। अंत में मुख्य अतिथि श्रीमोहन तायल ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =