Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पल्स पोलियो बूथ का सीएमओ ने फीता काटकर किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में लगाए गए बूथ का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ शरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में आज पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत १४५९ बूथ लगाए गए हैं तथा कल से घर घर जाकर टीमें बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे उन्होंने बताया कि इस अभियान में जनपद मुजफ्फरनगर में ५०८८२४ बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

जिसके लिए १०४० टीमें बनाई गई जो घर घर जाकर टीमें पल्स पोलियो की खुराक जन्म से लेकर ५ साल तक के बच्चों को पिलाएंगे।
पल्स पोलियो बूथ के उद्घाटन के शुभारंभ अवसर पर महिला चिकित्सा अधिक्षिका डॉ आभा शर्मा,जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा, डीएमसी तरन्नुम, पीसीआई कोर से विनोद शर्मा, वीसीसीएम इमरान, भूपेंद्र शर्मा जसप्रीत,मदन आदि उपस्थित रहे।

टोल प्लाजा में वाहनों की लगी कतार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  रविवार के कारण छपार टोल प्लाजा पर वाहनो की लम्बी कतार लगी रही। पुलिस को टै्रफिक व्यवस्था सुचारू कराने के लिए कडी मशक्कत करनी पडी। रोहाना चौकी प्रभारी व चौकी स्टाफकर्मियो ने टै्रफिक व्यवस्था दुरूस्त करायी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 16 =