Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सीएमओ ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में १३ लाख ५५ हजार ३५२ बच्चों को गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० महावीर सिंह फौजदार के द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी में किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया गया

उन्होंने बताया कि जनपद में यह कार्यक्रम ११ मार्च से १९ मार्च के मध्य चलाया जाएगा जिसमें ०१ वर्ष से १९ वर्ष आयु के ३५५३५२ बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है

उन्होंने बताया कि बच्चों को डीवार्मिंग टेबलेट खिलाने से बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार होता है, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है तथा एनीमिया से बचाव किया जाता है।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद पंवार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम, कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ कंचन प्रभा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ० गीतांजलि वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री विपिन कुमार, जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर श्री अनुज सक्सेना, चिकित्सा अधिकारी डॉ० राकेश बंसल, कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर संजीव मलिक अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर श्री कमल कुमार, श्री अविनाश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

 

डीएम ने किया निस्तारण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई।

जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + eighteen =