Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गौतस्करों को किया गिरफ्तार, ०२ गोवंश बरामद

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)   शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र व उनकी टीम तेजतर्रार वहलना चौकी इंचार्ज संजय आर्य के द्वारा लगातार शातिरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। वहलना चौकी प्रभारी संजय कुमार आर्य के द्वारा ऐसे शातिर गोतस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए ०२ गौ-तस्कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वहलना सुजडू चौराहा के पास से ०२ गौ-तस्कर अभियुक्तों को ०१ छोटा हाथी(टेंपो) सहित गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा टेंपो से ०२ सांड(गोवंश) बरामद किये गये है।पुलिस की माने तो यह शातिर अभियुक्तगण जंगल में आवारा घुमने वाले गौवंश को पकडकर नशीला इंजेक्शन लगाकर टेंपो में लाद देते थे तथा उन्हे कसाइयों को बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे

लेकिन शहर कोतवाली पुलिस की पैनी नजर से नही बच पाएं।पकड़े गये गोतस्करों के नाम कवितपाल उर्फ विनोद पुत्र गोपाल निवासी कूकडा थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर व मेहरचन्द पुत्र घसीटू निवासी सुभाषचौक भोकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर बताये जा रहे हैं।

जिनके कब्जे से शहर कोतवाली पुलिस ने ०२ रास सांड (गौवंश) व २ चाकू नाजायाज व २ मोबाईल फोन व २६५०- रुपये नकद व १ छोटा हाथी (टेंपो) बरामद किया है।

समाचार (Muzaffarnagar News)

निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
जानसठ। (Muzaffarnagar News)   एसडीएम जानसठ आईएएस ऑफिसर जयेन्द्र कुमार ने डीएसपी शकील अहमद के साथ मिलकर जानसठ कोतवाली का निरीक्षण किया।
एसडीएम जानसठ जयेन्द्र कुमार ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि गार्द उपस्थित मिली। सभी असलहों, कारतूसों व थाने की परिसंपत्तियों का मिलान किया गया। बंदी गृह साफ सुथरा पाया गया, इसके अतिरिक्त अपराध रजिस्टर न. ४ , एससी/एसटी रजिस्टर , महिला अपराध रजिस्टर , तहसील व थाना दिवस रजिस्टर का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा भी मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =