Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गांव कादीपुर निवासी किसान की मौत, मुआवजा दिलाए जाने की मांग करते हुए दिया धरना

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  गांव कादीपुर में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। किसान पानी चलाने के लिए खेत पर गया था। एचटी लाइन का तार ट्यूबवेल को सप्लाई दे रही लाइन पर गिरने से हादसा हो गया। मृतक किसान के परिवार के लोगों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग करते हुए बिजली घर पर धरना देना शुरू कर दिया है।

ट्यूबवेल में करंट उतरने से हुआ हादसा

थाना भोपा क्षेत्र के गांव कादीपुर निवासी ४८ वर्षीय किसान संजीव देर रात अपने खेत में पानी देने के लिए ट्यूबवेल पर गया था। लोगों के अनुसार जब संजीव ट्यूबवेल चलाकर खेतों में पानी दे रहा था। आंधी के चलते हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्यूबवेल को सप्लाई दे रही एलटी लाइन पर गिर गया।

इससे ट्यूबवेल में भी करंट दौड़ गया। किसान ने लाइन काटने का प्रयास किया, तो उसे करंट लगा गया, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह लोग खेतों पर गए तो मामले की जानकारी हुई।

मुआवजे की मांग को लेकर बिजली घर पर धरना

हादसे में किसान की मौत से लोगों में आक्रोश है। किसान की मौत के लिए लोग ऊर्जा निगम अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों को कहना है कि एचटी लाइन के टूटने पर लोगों को बचाने के लिए कोई फेंसिंग नहीं की गई।

गांव वासियों तथा अन्य किसानों ने मृतक किसान के स्वजन को उचित मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए भोपा बिजली घर के बाहर धरना प्रारंभ कर दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =