Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मंडावली खादर से वैली तक १७ किमी की सड़क में गहरे गड्ढे, नागरिक हलकान

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)।(Muzaffarnagar News)  सड़कों के गड्ढे भरवाने और निर्माण कराने के दावे १० गांव के लोगों के लिए बेमानी साबित हो रहे हैं। मंडावली खादर से वैली तक १७ किमी की सड़क में गहरे गड्ढे हैं।

भनवाड़ा में कई-कई फीट पानी भरा हुआ है। बदहाल मार्ग से रोजाना सैकड़ों ग्रामीण गुजरते हैं। इन गांव के लोगों के लिए बुढ़ाना और खतौली जाने का यही मार्ग है। प्रधानमंत्री सड़क योजना से मार्ग का निर्माण करीब १६ साल पहले हुआ था, लेकिन इसके बाद किसी को क्षेत्र याद नहीं रहा। गड्ढ़े नहीं भरवाए गए, दोबारा निर्माण नहीं हुआ

 क्षेत्र के लोगों ने मांग रखी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।खतौली-बुढ़ाना मार्ग से मंडावली खादर, भनवाड़ा, नंगला, रियावली, नसीरपुर, बसी और वैली होते हुए यह मार्ग दोबारा बुढ़ाना मार्ग से जुड़ जाता है। इसकी लंबाई करीब १७ किमी है।भनवाड़ा के पूर्व प्रधान तिजारत अली का कहना है कि मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। यहां गहरे गड्ढे हो चुके हैं।

शिक्षक साजिद अली का कहना है मार्ग जर्जर अवस्था में है। क्षेत्र के लोग परेशानियां झेल रहे हैं। जनप्रतिनिधियों का समाधान करना चाहिए। नंगला निवासी पूर्व प्रधान यूनुस अली का कहना है कि ग्रामीणों को राजमर्रा के सामान आदि लेने के लिए हर रोज खतौली और बुढाना जाना पड़ता है।

भनवाड़ा में नंगला भट्टे तक मार्ग की हालत पैदल चलने लायक भी नहीं है। एसडीएम बुढ़ाना अरुण कुमार का कहना है कि टीम भेजकर मार्ग का निरीक्षण कराया जाएगा। सड़क को गड्ढामुक्त कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे।

 

नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान रहा जारीMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से अतिक्रमण करने वालो मे हडकम्प मचा हुआ है। अधिकारियों व पुलिस बल की मौजूदगी में आज शहर के कई स्थानो से अतिक्रमण हटवाया गया।

प्रशासन की सख्ती से अपनी दुकान से आगे तक सामान रखने वाले दुकानदारो मे हडकम्प मचा रहा।
शहर मे रोज रोज जाम झंझावत से परेशान लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने तथा अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ जिला पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

इसी संदर्भ मे आज थाना सिविल लाइन पुलिस ने झांसी रानी क्षेत्र के आसपास से अतिक्रमण हटवाया। सीओ सिटी कुलदीप कुमार की मौजूदगी मे इंस्पैक्टर थाना सिविल लाईन एस.के.त्यागी ने मय फोर्स पैदल गश्त के दौरान झांसी रानी,मोलाहेडी मार्किट,टाउन हाल रोड आदि विभिन्न स्थानो से अतिक्रमण हटवाया।

इस दौरान कुछ दुकानदारो द्वारा विरोध का प्रयास भी किया गया। लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक ना चली। झांसी की रानी से शिव चौक,डाकघर,हनुमान मन्दिर शहर आदि कई स्थानो से अतिक्रमण हटवाया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियो ने अतिक्रमण के आरोपी दुकानदारों को चेतावनी दी कि वो अपनी कार्यप्रणाली मे सुधार कर लें,अर्थात पुनः अतिक्रमण का प्रयास ना करें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + eleven =