Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। जनपद में विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)डीएवी इंटर कॉलेज के सभागार में सैंकड़ों स्टूडेंट्स के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान भी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व प्रिंसिपल सुनील सैनी भी मौजूद रहे।

परीक्षा पे चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि क्या आपने कभी अपनी मां के समय प्रबंधन कौशल को देखा है? एक मां अपने द्वारा किए जाने वाले अपार कार्यों से कभी भी बोझिल महसूस नहीं करती है। अगर आप अपनी मां को ध्यान से देखेंगे, तो आप समझ पाएंगे कि अपने समय का अच्छे से प्रबंधन कैसे किया जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि मेहनती बच्चों को चिंता रहती है कि मैं मेहनत करता हूं और कुछ लोग चोरी कर अपना काम कर लेते हैं।

ये जो मूल्यों में बदलाव आया है ये सामज के लिए खतरनाक है। अब जिंगदी बदल चुकी है जगत बहुत बदल चुका है। आज हर कदम पर परीक्षा देनी पड़ती है। नकल से जिंदगी नहीं बन सकती है। उन्होंने कहा कि कभी भी दबावों के दबाव में न रहें। पीएम मोदी ने छात्रों को सलाह दी कि हफ्ते में एक दिन डिजिटल फास्टिंग रखें।

उन्होंने कहा कि हम राजनीति में कितने ही चुनाव क्यों न जीत लें लेकिन ऐसा दवाब पैदा किया जाता है कि हमें हारना नहीं है। चारों तरफ से दबाव बनाया जाता है। क्या हमें इन दबावों से दबना चाहिए? अगर आप अपनी एक्टिविटी पर फोकस रहते हैं तो आप ऐसे संकट से बाहर आ जाएंगे। कभी भी दबावों के दबाव में न रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =