Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर समर्पण द्वारा गर्म कपड़ों का वितरण

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर समर्पण समय समय पर अनेक सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता है। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए नव वर्ष के अवसर पर रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर समर्पण के अध्यक्ष रो नियम शर्मा के नेतृत्व में समर्पण परिवार द्वारा झाँसी की रानी पर सर्द हवाओं के बीच गर्म चाय व गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

समर्पण परिवार के सदस्यों ने समाज के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए, चाय की चुस्कियों के आनंद के बीच कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप घ्घ् के प्रति लोगों को जागरूक भी किया तथा कोविड नियमों को समझाते हुए उनके पालन की अपील की।

चाय व कपड़ों के वितरण के इस कार्यक्रम के संयोजक रो नीरज कौशिक, रो शक्ति संगल, रो सर्वेश त्यागी तथा रो प्रवेश गर्ग रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव रो अमित तायल, कोषाध्यक्ष रो अमित धीमान, आशुतोष शर्मा, अर्पित अग्रवाल, मानवेंद्र सिंह, प्रवीण गुप्ता, विकास भार्गव, विकास वर्मा आदि का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में उपस्थित चीफ असिस्टेंट गवर्नर सुनील अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना की। वितरण कार्यक्रम के अंत में संगल बुक डिपो के संस्थापक विपिन संगल ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21267 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =