Muzaffarnagar News: श्री राम कालेज में शिविर में किया रक्तदान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री राम कालेज में प्रातः १० बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ । रक्तदान शिविर वरिष्ठ समाजवादी नेता राकेश शर्मा के साले दिवंगत स्वर्गीय दीपक शर्मा व स्वर्गीय राजीव शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित किया हुआ।
जिनकी पिछले वर्ष आज ही के दिन एक दुखद हादसे में मृत्यु हो गई थी। रक्तदान शिविर का प्रारंभ उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। डा. गौरीशंकर के निर्देशन में बेगराजपुर मैडिकल कालेज की टीम द्वारा रक्तदान की व्यवस्था की गयी। रक्तदान करने हेतु युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह रहा।
रक्तदान करने वालो में पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, राकेश शर्मा, अनिल चौधरी (मुन्नू), प्रेमपाल सिंह, रेशू शर्मा, सात्विक शर्मा, विजित त्यागी, पंडित उमादत्त शर्मा, अंकित शर्मा, शैलेन्द्र पटवारी, राहुल शर्मा, राजेश शर्मा एड, उपेन्द्र कौशिक, पंडित देवदत्त शर्मा, अशोक शर्मा पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, संदीप ,हरेन्द्र शर्मा पूर्व जिला पंचायत अधिकारी, रेशू एड, बिजेन्द्र शर्मा
बिटटू प्रधान,अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण सभा के जिलाध्यक्ष अक्षय शर्मा, सुबोध शर्मा, अखिल वत्स, मा.रमेश चन्द्र शर्मा आदि ने रक्तदान शिविर मे बढचढ कर हिस्सा लिया। राहुल शर्मा व भारी तादाद युवा व वरिष्ठ व्यक्ति मौजूद रहे।

