Muzaffarnagar News: फेयरवेल पार्टी शुभाशीष समारोह- सांस्कृतिक कार्यक्रम किए पेश
शाहपुर। (Muzaffarnagar News) कस्बे की शिक्षण संस्था आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में शुभाशीष समारोह २०२२ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी ।कस्बे की शिक्षण संस्था आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में आयोजित कक्षा ११ के छात्र छात्राओं द्वारा अपने सीनियर के सम्मान में फेयरवेल पार्टी शुभाशीष समारोह २०२२ का शुभारंभ कालेज के प्रबंधक सुघोष आर्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया ।
इस दौरान उन्होंने कक्षा १२ के छात्र छात्राओं से कहा कि वह अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसमें सफलता हासिल कर संस्था का नाम रोशन करें । संस्था में शीघ्र ही कालेज के पुरातन छात्र छात्राओं का सम्मेलन आयोजित होगा। कालेज के निदेशक डॉ सत्यवीर आर्य ने कहा कि छात्र आज से ही अपना लक्ष्य निर्धारण कर ले और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करे ।
कार्यक्रम में कक्षा ११ की छात्रा रिया विश्वकर्मा , गरिमा , अक्षिका त्यागी , छवि व भूमि व छात्र अमरीश चौधरी , विशाल त्यागी , रियाजुल अली व हर्षित तथा कक्षा १२ की छात्रा इंदु व कशिश व छात्र विशु सैनी ने नृत्य , हास्य गीत , पैरोडी डांस व देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।
कार्यक्रम के समापन पर कक्षा ११ की छात्राओं ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य उर्मिला सिंह व संचालन छात्रा परिधि रघुवंशी , चेतना सैनी व देवराज त्यागी ने किया । इस दौरान संतोष पंवार , प्रदीप आर्य , विपिन कुमार , शशिकांत , पूजा बालियान , शारदा शर्मा , सपना त्यागी , आशु राठी , विकास कुमार , सलोनी व प्रगति चौधरी आदि का योगदान रहा ।

