Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: किसान झेल रहे गन्ना भुगतान न होने से परेशानः- धर्मेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर प्रमुख सचिव गन्ना व चीनी उद्योग संजय भूसररेड्डी से लखनऊ में मुलाकात की। संगठन ने कहा कि भुगतान न होने के कारण किसान गन्ना, बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना का नही ले पा रहे हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि प्रमुख सचिव गन्ना संजय भूसररेड्डी से मिलकर गन्ना भुगतान की मांग करते हुए कहा कि कुछ चीनी मिलों के समूह व चीनी मिल किसानों का आधा भुगतान भी नही कर पाए हैं, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। प्रदेश में मिलों की क्षमता वृद्धि ,नई चीनी मिलों की स्थापना न होने के कारण किसानों को गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है

हालांकि प्रदेश में कई चीनी मिलों की क्षमता वृद्धि की जा चुकी है। प्रदेश में नई चीनी मिलों को लगाए जाने की जरूरत है। जिससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

गन्ना आयुक्त ने बिजली के भुगतान से बजाज चीनी मिल के भुगतान कराने व अन्य मिलों पर सख्ती करने का आश्वासन दिया। बिजनौर की नजीबाबाद व मुजफ्फरनगर की मोरना मिल की क्षमता वृद्धि के साथ साथ कोजन, डिस्टरली की स्थापना जल्द से जल्द किए जाने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, दीपक तोमर शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + thirteen =